VIDEO: अपने ही संगीत में होने वाले पति संग बालिका वधू की आनंदी ने किया ऐसा डांस, देखते रह गए बाराती

Avika Gor

बालिका वधू की आनंदी अब असलियत में किसी की वधू बनने जा रही हैं। जी हां, 28 साल की एक्ट्रेस अविका गौर ने टीवी सीरियल बालिका वधू से अपना नाम कमाया। अविका ने कई प्रोजेक्ट पर काम किया है, लेकिन आज भी लोग उनकी पहचान आनंदी से ही करते हैं। बता दें कि अविका इन दिनों रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। शो में आने से पहले अविका मिलिंद चंदवानी के साथ सगाई कर चुकी थीं और वह शो के मेकर्स ने उनकी शादी सेट पर ही करवाने का सोचा है।

शादी के लेकर हैं एक्साइटेड

बीते दिन अविका गौर ने अपनी शादी की डेट एनाउंस की थी। अविका ने बताया था कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं और अब फाइनली वह दिन आ गया जब वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अविका ने खुलासा किया कि उनकी शादी 30 सितंबर को शो के सेट पर ही होगी। यह उनके लिए खुशी की बात है कि उनकी पूरी शादी एक शो कवर कर रहा है। ऐसा उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था।

सेट पर हुई हल्दी और संगीत सेरेमनी

बता दें कि पति पत्नी और पंगा के सेट पर अविका और मिलिंद की हल्दी सेरेमनी भी की गई थी और हाल ही में दोनों की संगीत का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अविका गौर नीले रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं और मिलिंद ब्लैक कलर के शिमरी सूट-बूट में दिख रहे हैं। दोनों मिलकर अपने ही संगीत में पंजाबी गाने 'सजन मेरे सतरंगी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अविका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और छोटी सी आनंदी को अब दुल्हन बनता देख फैन्स बहुत खुश हैं।

More from Filmibeat

Read more about: avika gor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X