VIDEO: अंजली अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड साथ गंगा में लगाई डुबकी, लोग बोले- राम तेरी गंगा मैली...

Anjali Arora Viral Video: अंजली अरोड़ा आज जाना माना नाम बन गई हैं। अंजली सोशल मीडिया खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी अंजली डांस कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं तो कभी स्टाइलिश फोटोज़ शेयर कर फैन्स को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में अंजली अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसे देख फैन्स हैरान रह गए हैं।
हरिद्वार की गंगा नहाने गईं अंजली अरोड़ा
अंजली अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंजली अरोड़ा ब्लैक कलर का टॉप पहने हरिद्वार में गंगा नहाती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि अंजली हाथ जोड़े और आंखें बंद किए भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। दूसरा उन्होंने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंजली बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सूर्य को जल अर्पण करती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर भी वह अकेली जल चढ़ाती नजर आ रही हैं। चौथे वीडियो में वह गंगा में डुबकी लगती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरो में उन्होंने ब्लैक सूट पहनकर तस्वीरें शेयर की हैं।
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
इन तस्वीरों और वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में हर हर गंगे लिखती हैं। बता दें कि अंजली की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राम तेरी गंगा मैली हो गई तो वहीं दूसरे ने लिखा- यहां भी फोटोशूट चालू है। बता दें कि हरिद्वार से पहले अंजली अरोड़ा बॉयफ्रेंड के साथ महाकालेश्वर गई थीं वहां की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications