Video- बॉक्सिंग मैच हारने के बाद क्यों भड़क गए अब्दु रोजिक, इसी दिन के लिए पोस्टपोन की थी शादी!

बिग बॉस 16 के घर में आकर मशहूर हुए अब्दू रोजिक का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बॉक्सिंग रिंग में हैं और बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक बॉक्सिंग मैच हुआ था जिसमें अब्दु हार गए हैं और बाद में गुस्से में लाल पीले नजर आ रहे हैं।
खबरें हैं कि ये वही मैच था जिसकी वजह से अब्दु 7 जुलाई को होने वाली अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया था। अब्दू रोजिक को पहली बार टाइटल बॉक्सिंग फाइट ऑफर हुआ था और इसको वो बिल्कुल छो़ड़ना नहीं चाहते थे। इस वीडियो में भड़कते अब्दु का कहना है कि रिंग में जो फैसला हुआ है वो गलत है।
गुस्साए अब्दु का कहना है कि उनको और राउंड चाहिए जबकि ये फैसला महज 3 राउंड में ही हो गया है और उनके सिर के पीछे मारा गया है। वो एक और मौका मांगते हुए दिख रहे हैं। अब्दू रोजिक लड़ते हुए काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके बाद लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''उसे बताएं कि यह बिग बॉस नहीं है।'' एक ने लिखा, ''और एक मौका देने के लिए यह बिग बॉस नहीं है अब्दु...।'' एक ने लिखा, ''अब्दु यहाँ भी चालू हो गया।'' एक का कहना है, ''तुम बहुत चालू हो भाई।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
शादी को लेकर किया था ऐलान
अब्दु रोजिक ने अपनी शादी को लेकर बात करते हुए कहा कि "मैं पूरी तरीके से प्यार में हूं और शादी के लिए इंतजार नहीं कर पाऊंगा। मैं मुंबई में भी अपने सभी दोस्तों को बुलाने की तैयारी कर रहा हूं। सलमान भी मुझे आशीर्वाद देने के लिए शादी में आएंगे और उन्होंने मुझे बधाई देने के लिए फोन भी किया था। हमने एक बहुत ही बड़ा जश्न मनाने की भी तैयारी की है। ये शादी 7 जुलाई 2024 को दुबई में होने वाली है।" बता दें कि इस मैच के कारण शादी नहीं कर पाए हैं और वो आगे बढ़ गई है। आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











