मैंने बिग बॉस में किसी को गाली नहीं दी इसलिए बाहर हुईः विदा समदजाई

vida
शनिवार को रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 5 के घर से बाहर हुईं मिस अफगानिस्तान 2003, विदा समदजाई के अनुसार उन्हें घर से बाहर का रास्ता इसलिए दिखाया गया क्योंकि उन्होंने हर किसी से झगड़ा नहीं किया।

बिग बॉस के घर में ज्यादा ड्रामा नहीं किया इसलिए बाहर हुई। विदा बिग बॉस के घर में अन्य सदस्यों की अपेक्षा शांति से रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस विदा का मानना है कि ऐसे शो में किसी शांत स्वभाव वाले सदस्य के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि जनता ड्रामा देखना चाहती है।

मुझे लगता है कि मुझे इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि मैंने अन्य लोगों की तरह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्याप्त ड्रामा नहीं किया और शायद लोग भी यही देखना पसंद करते हैं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो दूसरों से झगड़ते हैं हैं और गाली बकते हैं।

हालांकि विदा ने यह भी कहा कि उन्हें घर में अन्य सदस्यों के साथ रहने में खूब मजा आया और उन्होंने काफी कुछ सीखा भी। उन्होंने कहा, घर में मेरा अनुभव मजेदार था। वह सबसे ज्यादा पूजा मिश्रा के साथ असहज महसूस कर रहीं थी।

विदा ने कहा, पूजा मिश्रा अच्छी नहीं हैं। उन्हें घर में हर किसी से दिक्कत है और हर किसी से उनकी लड़ाई हुई है। मैं उनसे तंग आ गयी थी और उनसे दूर रही। वह शो में बने रहने और टीआरपी के लिए यह सब कर रही है।

विदा ने शो को फर्जी और स्क्रिप्ट आधारित बताने के मनदीप बेवली के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हुए कहा, यह सच नहीं है। शो स्कि्रप्ट आधारित नहीं है और मुझे किसी ने इस तरह का व्यवहार करने के लिए नहीं कहा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X