बिग बॉस के घर में विदा हैं सबसे बड़ी फ्लर्ट

पूजा बेदी और मनदीप के बीच की पटरी मेल तो खा रही है लेकिन कभी कभी उनमें पूजा मिश्रा को लेकर टेंशन हो ही जाती है। क्योंकि पूजा बेदी पूजा मिश्रा को पसंद नहीं करती, आखिरकार मनदीप भी मान लेती हैं कि पूजा कई बार गलत रहती हैं।
दूसरे सप्ताह के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया आरंभ होती है। एक के बाद एक करके सभी को कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है। सभी से दो नाम पूछे जाते हैं जिन्हें वो घर से बेघर करना चाहते हैं। शक्ति कपूर चूंकि कप्तान है इसलिए उनका नाम नहीं लिया जा सकता है और अमर उपाध्याय को छूट मिली हुई है क्योंकि वे न्यू एंट्री हैं। दोनों साथ में बैठकर मज़ा लेते हैं।
पूजा मिश्रा की ल ड़ाई जूही परमार से हो जाती है क्योंकि जूही ने अनजाने में पूजा की एक चीज यूज कर लेती हैं जिसके लिए जूही ने तुरंत माफी भी मांग ली, तो पूजा ने ताना मारते हुए यह कह दिया कि कभी ऐसा काम नहीं करना चाहिए कि माफी मांगनी पड़े। इस बात पर विवाद और बढ़ गया।
सभी को नाराज करने वाली पूजा मिश्रा अब गुलाबो सपेरा से दोस्ती कर लेती हैं, गुलाबो से उसने सभी के बारे में बात की। बाद में पूजा मिश्रा गुलाबो से राजस्थानी डांस भी सीखती हैं। बाद में दोनों देर तक बातें करती रहीं, इतना ही नहीं पूजा ने लक्ष्मी से भी संबंध सुधारे और दोनों अच्छे से बातचीत करते देखे गए।
अब बारी आती है वीकली टास्क की आई। सभी को खास किरदार के अनुसार ड्रेस दी जाती है। उन्हें पहनकर ही उन्हें घर में रहना पड़ेगा। लक्ष्मी को ट्राउजर पहनने के लिए दिया गया। लक्ष्मी ने बताया कि उसकी कम्युनिटी ट्राउजर पहनने की इजाजत नहीं देती। वह कैसे पहने? यदि नहीं पहना तो बिग बॉस जेल में डाल देंगे।
इसके बाद लक्ष्मी को रोना आ जाता है। इस मामले में जूही आगे आती हैं वह कन्फेशन रूम जाकर बिग बॉस को लक्ष्मी की समस्या के बारे में बात करती हैं। बिग बॉस ने लक्ष्मी को छूट दे दी, जब यह बात लक्ष्मी को पता चली तो वह बिग बॉस के देर तक तारीफ करती रहीं। अब आगे का हाल जानने के लिए देखते रहिए बिग बॉस 5...


Click it and Unblock the Notifications











