अजय देवगन के बाद बेयर ग्रिल्स के साथ धमाका करेंगे विकी कौशल, पहला पोस्टर हुआ रिलीज!
देखा जा रहा है कि डिस्कवरी चैनल का बेहद पॉपुलर शो बेयर ग्रिल्स इनटू द वाइल्ड इस वक्त काफी खबरों में है और लगातार बॉलीवुड के सितारे इसको लेकर चर्चा में रहते हैँ। कुछ समय पहले अजय देवगन इस शो का हिस्सा बने थे। इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स के एपिसोड पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद फैंस डिस्कवरी चैनल को काफी प्यार दे रहे हैं। अब खबर आ रही है कि..
बॉलीवुड का एक और सितारा इस शो का हिस्सा बनेगा और उनका फर्स्ट लुक आज रिलीज हो चुका है। हम बात कर रहे हैं उरी स्टार विकी कौशल की। आज बॉलीवुड के हार्टथ्रोब विक्की कौशल का बहुप्रतीक्षित 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के पहले लुक का खुलासा हुआ है।

यह प्रोग्राम डिस्कवरी+ पर 12 नवंबर को प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। इस शो का पहला पोस्टर साझा करते हुए विक्की ने लिखा, "मेरे जीवन का सबसे बड़ा साहस बेयर ग्रिल्स के साथ, देखते हैं कि उन्होंने मेरे लिए क्या योजना बनाई है। 'इनटू द वाइल्ड' का प्रीमियर 12 नवंबर को होगा।''


Click it and Unblock the Notifications