VIDEO सनी कौशल- विक्की कौशल ने "द फॉरगॉटन आर्मी" के जरिये पेश किया एक शक्तिशाली संदेश
"द फॉरगॉटन आर्मी - अजादी के लिए" एक मिनी वेब टेलीविज़न श्रृंखला है जो भारत में गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले 24 जनवरी 2020 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ के लिए तैयार है। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह सीरीज सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) में पुरुषों और महिलाओं से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
जिसमें सनी कौशल और शार्वरी मुख्य भूमिका निभा रहे है। इस नए वीडियो के जरिए इस देश के नागरिकों को सैनिक के दृष्टिकोण से शक्तिशाली संदेश प्रदान करता है। इसमें सनी कौशल का ध्यान दे रहे हैं उनके भाई विक्की कौशल । विक्की कौशल ने साल 2019 में रिलीज़ हुई फ़िल्म "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" में भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई थी ।

सनी कौशल इस श्रृंखला में एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा रहे है, जिन्होंने अपने देश को अंग्रेजों के शासन से मुक्त करने के लिए 'चलो दिल्ली' नारों के साथ राजधानी की ओर मार्च किया था। सेना के जवानों ने देश को सुरक्षित रखने के लिए जो बलिदान दिया है, उसे इन दोनों कलाकारों ने असली सैनिक के दर्द के साथ बेहद सुंदर तरीके से पर्दे पर उतारा है कि वे कैसे राष्ट्र के लिए वह अपना जीवन समर्पण करते हैं। कैसे वे पूरे देश के लिए लड़ाई लड़ते है।
विक्की कौशल और सनी कौशल ने मिलकर वर्ष 1944, 1948, 1961, 1999 को चरम संघर्ष के साथ चिह्नित किया है, जहां विक्की कहते हैं कि सैनिक को "वीर" कहा जाता है, वही, सनी ने अपनी कहानी से तुलना करते हुए कहा कि यहाँ सैनिकों को "गद्दार" कहा जाता है। यह दोनों सैनिक का एक समान सफ़र साझा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











