मिस्ट्री गर्ल के साथ विक्की जैन की रोमांटिक तस्वीर ने मचाया बवाल, भड़क गए अंकिता लोखंडे के फैंस!

vicky jain, ankita lokhande

बिग बॉस 17 अपने फाइनल हफ्ते में हैं और हाल ही में कई सदस्य घर से बेघर हुए हैँ। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन भी शामिल हैं। आपने देखा होगा कि विक्की और अंकिता की काफी लड़ाइयां हुईं हैं और एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि ये दोनों कहीं अलग ना हो जाएं।

लेकिन अंकिता लोखंडे के मना करने के बाद भी विक्की जैन ने बाहल आकर पार्टी दी है और इस दौरान कुछ काफी दिलचस्प सामने आया है। दरअसल एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें विक्की जैन को एक लड़की के साथ रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है।

इस तस्वीर में विक्की जैन के साथ जो लड़की है उसका नाम पूर्वा राणा है। लड़की ने काफी चिपकते हुए विक्की जैन के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई हैं।

भड़क गए अंकिता लोखंडे के फैंस

जैसे ही पूर्वा राणा ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया वो वायरल हो गईं। इसके बाद बवाल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे के फैंस नाराज हैं और विक्की को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

एक ने लिखा, ''दुश्मन मिले हज़ार पर विक्की जैसा पति ना मिले यार।'' एक ने लिखा, ''जिसका डर था अंकिता को वही हुआ।'' एक ने लिखा, ''गलती से ये फोटो अंकिता तक नहीं जानी चाहिए।'' एक का कहना था, ''और इनकी मम्मी को लगता है मेरा बेटा कुछ नहीं करता।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

कौन है पूर्वा राणा

विक्की जैन की तस्वीर जिस लड़की के साथ वायरल हो रही है वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस है। इस तस्वीर को खुद पूर्वा ने ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में पूर्वा राणा और विक्की जैन ने एक-दूसरे को बेहद करीब से पकड़ा हुआ और रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं। आप देखिए तस्वीरें जिसमें आएशा खान और ईशा मालवीय भी नजर आ रही हैं...

Read more about: vicky jain ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X