बेधड़क बाथरूम में कैमरा लेकर घुसे Vicky Jain, पत्नी Ankita Lokhande कर रही थी ये काम और दिखाया...

Vicky Jain Ankita Lokhande Bathroom Video: विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की जोड़ी 'बिग बॉस 17' की नामी जोड़ी रही है। उन्होंने अपने कारनामों से लोगों को काफी हैरान और परेशान भी किया है। अब अंकिता विक्की ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं।
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी के अपडेट वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। विक्की और अंकिता जब से बिग बॉस के घर से बाहर आए हैं तभी से मस्ती के मूड में लग रहे हैं। कभी वो घर पर पार्टी करते नजर आए तो कभी क्लब में जाकर मस्ती की लेकिन फिर उन दोनों को साथ में बाहर जाते देखा गया।
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इस वक्त छुट्टियों पर हैं और वहां से अपना एक वीडियो शेयर कर दिया। इस वीडियो में विक्की और अंकिता बाथरूम में नजर आ रहे हैं और दोनों ने बाथरोब पहना हुआ है। विक्की जैन अपने कैमरे से बाथटब को दिखा रहे हैं, जो काफी खूबसूरत लग रहा है।
हालांकि, विक्की अंकिता का ये वीडियो पोस्ट करना उन्हीं पर भारी पड़ रहा है और लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि इसे शो ऑफ करने की जरूरत नहीं थी। इस वीडियो को लोग चीप तक कह रहे हैं।
आपको बता दें अंकिता और विक्की ने साल 2021 के दिसंबर महीने में सात फेरे लिए थे। इस कपल ने मुंबई के फाइव स्टार होटल में बेहद शाही अंदाज में शादी की थी। इनकी शादी को दो साल हो चुके हैं। कैमरे में परफेक्ट कपल दिखने वाले विक्की अंकिता बिग बॉस में काफी लड़ते-झगड़ते नजर आए। दोनों को काफी तू-तू-मैं-मैं करते हुए देखा गया था। हालांकि दोनों का मानना है कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उनके बीच सब ठीक हो गया है।
Whats wrong with them? Is it necessary to put everything on social media ? Sooo cringe
byu/Hot_Reality_4207 inbiggboss


Click it and Unblock the Notifications