विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को बताया लालची, बोले- सगाई के लिए इतने बड़ी हीरे की अंगूठी ली..

Vicky Jain Ankita Lokhande Viral Video: देश भर में इन दिनों सबसे चर्चित कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे बने हुए हैं। बिग बॉस हाउस में एंटर करते ही दोनों के रिश्ते ने ऐसे यू टर्न लिया की ये अब ट्रैक पर लैटने का नाम ही नहीं ले रहा है। पूरा का पूरा सोशल मीडिया गलियारा विक्की और अंकिता के ही वीडियोज से पटा दिखाई दे रहा है।
जहां पहले विक्की और अंकिता की प्यार और रोमांस में डूबी तस्वीरें और वीडियो वायरल रहती थीं तो वहीं अब दोनों के बीच सिर्फ और सिर्फ नोकझोंक ही देखने को मिलती है। ऐसे में नेटिजंस विक्की और अंकिता का तमाम पुराने वीडियो भी शेयर कर रहे हैं जिनमें विक्की ने गलत एटिट्यूड के चर्चे हो रहे हैं।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में एंट्री करने से पहले अंकिता और विक्की ने 'स्टार प्लस' का शो 'स्मार्ट जोड़ी' जीता था। हाल ही में, उसी का एक वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें अंकिता ने पहली बार सगाई की अंगूठी देखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। वह असमंजस में थीं और उन्होंने अपने पति विक्की से पूछा था कि उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या होगी। जिस पर विक्की ने तुरंत कहा था, "लालच।"
जहां अन्य लोग इस कमेंट पर हंसे, वहीं अंकिता का चेहरा उतर गया, क्योंकि उन्हें नेशनल टेलीविजन पर विक्की से इस बयान की उम्मीद नहीं थी। इसके अलावा, विक्की ने कहा था कि यह इतनी बड़ी अंगूठी थी कि उन्होंने तुरंत कहा कि उन्हें यह चाहिए। वीडियो के अंत में अंकिता के चेहरे पर निराशा देखने को मिली।
जैसे ही वीडियो अपलोड किया गया, नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी। एक यूजर ने कहा कि विक्की, अंकिता को Materialistic Person के रूप में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। एक अन्य ने संकेत दिया कि विक्की शुरू से ही किस टाइप के रहे हैं। एक नेटिज़न ने लिखा, "वह बहुत परेशान लग रही हैं। हर कोई उन पर हंस रहा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "उन्होंने शो में कबूल किया, अंकिता उनके लिए एक इन्वेस्टमेंट थीं, वह इस बात को क्यों नहीं समझ पाईं।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।


Click it and Unblock the Notifications
