..................... Vicky jain special crore rupees villa gift for wife Ankita lokhande। विकी जैन ने करोड़ रुपए का विला किया पत्नी अंकिता लोखंडे का गिफ्ट - Hindi Filmibeat

शादी के बाद पति विकी जैन ने अंकिता लोखंडे को दिया 50 करोड़ का अनोखा गिफ्ट, हो जायेंगे हैरान !

By Filmibeat Desk

अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन से शादी कर ली। अंकिता लोखंडे ने जैसी आलीशान शादी का सपना देखा था,ठीक इसी तरह अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी प्लान की। अंकिता लोखंडे की शादी के बाद उन्हें पति ने करोड़ों का घर दिया और साथ ही टीवी इंडस्ट्री से जुड़े उनके कई करीबी दोस्तों ने भी अंकिता लोखंडे को खास गिफ्ट दिया है।

अंकिता लोखंडे को शादी के बाद विकी जैन ने ऐसा तोहफा दिया है जिसका चर्चा हर तरफ हो रहा है। विकी जैन ने अपनी पत्नी को करोड़ों का ऐसा कीमती गिफ्ट दिया है जिसने अंकिता के रिश्ते की खुशी को अधिक बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विकी जैन ने अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे को एक प्राइवेट विला गिफ्ट किया है।

Ankita lokhande , Vicky jain

विकी जैन ने मालदीव में एक प्राइवेट विला पत्नी को गिफ्ट कर दिया है। आपको बता दें कि यह विला 1 या 2 करोड़ का नहीं है। बल्कि 50 करोड़ का विला अंकिता लोखंडे को गिफ्ट में मिला है। बताया जा रहा है कि अंकिता लोखंडे ने भी पति को करोड़ों का गिफ्ट दिया है। दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे की खास दोस्त एकता कपूर ने भी लाखों को तोहफा भेजा है।

एकता कपूर ने 50 लाख का गिफ्ट दिया है। जय भानुशाली और माही विज ने भी अंकिता लोखंडे को सब्यसाची की 15 लाख की साड़ी गिफ्ट की है। इसके साथ अंकिता लोखंडे के कई करीबी दोस्तों ने गोल्ड और डायमंड का गिफ्ट दिया है। रश्मि देसाई भले ही बिग बॅास 15 के भीतर हैं। रश्मि देसाई ने भी 10 लाख की साड़ी गिफ्ट की है।

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विकी जैन कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक साल से दोनों ने एक दूसरे के साथ रिश्ते को सभी के सामने लाया। अंकिता लोखंडे कई बार इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्यार का इजहार विकी जैन के लिए कर चुकी हैं। शादी की भी कई सारी तस्वीरें अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X