मां के जहरीले तानों के बाद अब बेटे का भी आया बयान, अंकिता लोखंडे के लिए विक्की जैन ने लिख दी ये बात

Vicky Jain

Vicky Jain On Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 के फिनाले में, अरुण मैशेट्टी के बाद चौथे फाइनलिस्ट के रूप में अंकिता लोखंडे को एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा, जिससे उनके फैंस सदमे में आ गए। सोमवार को उनके पति विक्की जैन ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक विशेष नोट लिखा।

उन्होंने लिखा, "अंकिता, तुमने जैन और लोखंडे को गौरवान्वित किया! चाहे जिस तरह से तुमने खेल खेला हो या जिस तरह से तुमने हार नहीं मानी, हर चीज में तुम सर्वश्रेष्ठ थी और मुझे यकीन है कि तुम्हारे सारे फैंस, दोस्तों , सब को तुम पर गर्व होगा।"

इस बीच ग्रैंड फिनाले के दौरान अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन ने एक और बयान दिया जिससे एक्ट्रेस को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सलमान खान ने लोखंडे और रंजना को एक-दूसरे के साथ कसम खाने के लिए कहा। अंकिता ने कहा था कि वो विक्की से लड़ाई नहीं करेंगी वहीं वादे करने के बाद, रंजना जैन ने कहा था कि अंकिता को कभी भी ऐसे शो में हिस्सा नहीं लेना चाहिए 'जहां परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाए' और इसकी कसम खानी चाहिए। जवाब में, पवित्र रिश्ता एक्ट्रे, ने कहा, "मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं, मम्मा। मुझे इस पर गर्व है।"

बिग बॉस 17 में अपने एलिमिनेशन के बाद, लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट भी साझा किया, जिसमें कहा गया, "एक जर्नी जिसे हमेशा याद रखा जाएगा और संजोया जाएगा! आपके दयालु शब्दों के लिए धन्यवाद सलमान खान। मुझे यह मौका देने के लिए @officialjiocinema @colorstv @endemolshineind धन्यवाद।"

आपको बता दें, मुनव्वर फारुकी 'बिग बॉस 17' के विनर बने थे, जबकि अभिषेक कुमार को फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया था और मनारा चोपड़ा दूसरी रनर अप बनी थीं।

Read more about: ankita lokhande vicky jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X