विक्की जैन को है अंकिता लोखंडे से शादी करने का अफसोस ? एक्ट्रेस के इस वीडियो ने उड़ा दिए फैन्स के होश...

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो फैन्स का दिल जीत लेते हैं बात दें कि अंकिता कभी अपने फोटोशूट शेयर करती हैं तो कभी अपने प्रोजेक्ट से जुड़े फोटो वीडियो शेयर करती नजर आती हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो ने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि इस वीडियो में अंकिता अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कह देती हैं कि फैन्स तो यकीन ही नहीं कर पाते हैं।
शादी को लेकर ये क्या कह गईं अंकिता
अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे पर्पल कलर के सूट में बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इतने में ही अंकिता से पूछा जाता है कि क्या उनकी शादी हो चुकी है। इतने में ही अंकिता अपने मंगलसूत्र दिखाती हुई कहती हैं कि हां, मेरी शादी हो चुकी है। इसके बाद उनके पूछा जाता है कि लड़का क्या करता है। इसपर अंकिता खुद की ओर इशारा करते हुए कहती हैं कि अफसोस।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि यह अंकिता लोखंडे का फनी वीडियो है। इस वीडियो को देखकर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वैसे कहा तो आपने सही ही है। वहीं दूसरे ने लिखा- हंसी मजाक में ही सही, लेकिन कह सच दिया आपने। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- पति पत्नी के बीच यही चलता रहता है। बता दें कि अंकिता और विक्की की शादी को 4 साल हो चुके हैं। दोनों के प्यार मोहब्बत के अलावा लड़ाई झगड़े के वीडियो भी कई बार वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में दोनों के झगड़े को देखकर लोगों के होश ही उड़ गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











