विक्की जैन की मां ने खोली सारी पोल बताया क्यों उनके लाडले ने की है अंकिता से शादी, कहा-'बहुत पैसा गंवाया'

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में पिछले दिनों हुए फैमिली वीक ने बिग बॉस को एक और मसाला दे दिया है। हाल ही में विक्की जैन की मां ने शो में एंट्री मारी और उनकी एंट्री से तो बिग बॉस में हो-हल्ला मच गया है। इतना काफी नहीं था कि विक्की जैन की मां ने बिग बॉस के बाहर जाकर जो इंटरव्यू दिए अब वो चर्चा का विषय बन गए हैं।
'बिग बॉस 17' से बाहर आने के बाद विक्की जैन की मां ने कुछ ऐसी बातें कही हैं जो शायद अंकिता लोखंडे को बाहर आकर अच्छी ना लगें। अभी विक्की की मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि विक्की जैन ने आखिर अंकिता से शादी क्यों की है।
विक्की जैन की मां इस वायरल वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि विक्की जैन ने अंकिता से शादी ही इसलिए की है, ताकि वो ऐसे प्लैटफॉर्म में आ सके। आम लड़की थोड़े ही उसे यहां तक ला पाती। अंकिता ही ला पाई ना उसको। स्मार्ट जोड़ी में गया, आम लड़की उसे कहां बेचारी ले जा पाती। हमारे पास तो ढेर लड़कियां थी, लेकिन हमने कहा था कि जो विक्की कहेगा वो ही होगा।
विक्की जैन की मां ने आगे कहा कि अब तूने पसंद किया है, तो अब तू देख जरा। हिरोइनों को पाना है तो मेहनत तो करनी पड़ती है, इतनी सरलता से तो आ नहीं जातीं। बहुत नखरे होते हैं इनके... और बहुत पैसा भी गंवाना पड़ता है। तब जाकर नखरे पूरे होते हैं।
बता दें कि अंकिता लोखंडे की शादी बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ हुई है। दोनों 14 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी ग्रैंड इवेंट में हुई थी। अंकिता ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा कैरी किया था। उनकी शादी की तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं। अंकिता सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications