पोते-पोती के लिए तरस रही हैं विक्की जैन की मां, बोलीं- अंकिता 40 में चल रही है मुझे 5-6 पोते-पोती...

Ankita lokhande Video: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने लुक्स स्टाइल और अपनी एक्टिंग के लिए तो याद ही की जाती हैं। साथ ही में जब से उनकी शादी हुई है तब से लगभग उनका पूरा ही परिवार चर्चाओं में बना रहता है। अंकिता इन दिनों लाफ्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ उनके पति विक्की जैन भी नजर आते हैं और कभी-कभी खास मौकों पर अंकिता लोखंडे की सास भी शो में नजर आती हैं।
पोते-पोती का चेहरा देखने के लिए तरस रही हैं अंकिता की सास
बता दें कि अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी सास और पति विक्की जैन के साथ बिलासपुर गई हैं। अंकिता लोखंडे ने यह पूरा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। जहां वह अपना घर फॉर्म हाउस और कई चीजें दिखाती नजर आती हैं। अंकिता लोखंडे पति को ऑफिस के लिए तैयार भी करती हैं तो अपनी सास के साथ बात भी करती नजर आती हैं।
अंकिता अपनी सास से पूछती हैं कि उनका बेटा विक्की कैसा है तब रंजना जैन विक्की की जमकर तारीफ करती हैं। वहीं अंकिता ने पूछा कि वह कैसी हैं तब रंजना जैन कहती हैं कि बहू है तो पर अपनी योग्यता दिखाती ही नहीं है। इसके बाद अंकिता कहती हैं कि लो इतना कुछ कर दिया, लेकिन क्या फायदा। इसके बाद अंकिता की सास खुलकर बात करती हैं कि बहू अच्छी है अच्छे से तैयार होती है, लेकिन बच्चे ? घर में कम से कम 5 6 बच्चे हों तो अच्छा भी है।
40 साल की हो चुकी हैं अंकिता
अंकिता लोखंडे की सास अंकिता को कई बार बच्चे की डिमांड कर चुकी हैं अंकिता लोखंडे की सास रहती हैं कि पता नहीं अकिता कितना इंतजार करवाएगी पोते पोती के लिए। बता दें कि अंकिता लोखंडे 40 साल की हैं। पिछले दिनों खबरें काफी तेजी से उड़ी थीं कि अंकिता लोखंडे मां बनने वाली हैं। लाफ्टर शेफ शो से भी एक वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन यह खबर झूठी निकली। विक्की जैन का कहना है कि वह अभी प्लानिंग कर रहे हैं। जल्द ही गुड न्यूज सुनने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











