Bigg Boss 17: विक्की के बाद सास ने लगाई अंकिता लोखंडे की क्लास, बोलीं- तुम घर में तो कभी...

Ankita lokhande

Ankita lokhande Mother: 'बिग बॉस 17' के आगामी एपिसोड में अंकिता लोखंडे की मां वंदना पांडिस लोखंडे और विक्की जैन की मां रंजना जैन उपस्थित होंगी और दोनों के बीच के मुद्दों को संबोधित करेंगी।

नए प्रोमो शो में, विक्की की मां जोड़े को शो के अंदर उनकी "गंदी लड़ाई" (बुरे झगड़े) के बारे में बता रही हैं। इस दौरान अंकिता की सास अपनी बहू से बेहद नाराज दिखीं। उन्होंने नेशनल टेलीवीजन पर अंकिता लोखंडे की जमकर क्लास लगाई। विक्की जैन की मां कहती हैं कि 'इससे पहले तुम लोगों की लड़ाई कभी नहीं हुई। तो इसपर अंकिता अपनी सास कहती हैं कि मां मैं इसे संभाल लूंगी। इसपर अंकिता की सास गुस्से में कहती हैं कि तुम नहीं संभाल पा रही हो। तुम विक्की को कभी पैर से मारती हो तो कभी चप्पल फेंक कर मारती हो।'

विक्की अपनी मां को देखकर भावुक हो जाता है। अंकिता अपनी मां को देखती हैं और वो भी भावुक हो जाती हैं। उनकी मां विक्की और उन्हें दोनों को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं। अंकिता को यह कहते हुए सुना जाता है: "आई लव यू मां। आई मिस यू मम्मा।"

बता दें कि कुछ दिन पहले अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की कौशल को चप्पल फेंक कर मारा था। हांलाकि, उन्होंने उस वक्त ये मजाक मस्ती में किया था। वहीं शो पर अंकिता और विक्की कई बार आपस में झगड़ चुके हैं। घर वालों के सामने भी दोनों ने जमकर लड़ाई की है। वहीं शो के होस्ट सलमान खान ने भी कई बार शो के इस पॉपुलर कपल को समझा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X