Vicky Jain की मां अपनी अंकिता बहू को नहीं बुलातीं घर, वायरल वीडियो में परिवार के क्लेश का हुआ खुलासा!

ankita

Vicky Jain Mother Ranjana Jain Video: विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने अपने बिग बॉस सफर को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की लड़ाइयां अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती थीं और अंकिता की उनकी सास रंजना से भी कुछ खास नहीं बनतीं इसका खुलासा एक वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है।

विक्की जैन का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है और इस वीडियो में वो अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं लेकिन अंकिता इस फंक्शन में कहीं भी नजर नहीं आ रही हैं। इस फंक्शन में दिख रहा है विक्की जैन के मम्मी पापा, भैय्या-भाभी और बहन नजर आ रही हैं। विक्की अपनी बहन के साथ आरती करते दिख रहे हैं लेकिन इस वीडियो में अंकिता नहीं दिख रही हैं।

इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये फंक्शन राम मंदिर की स्थापना की खुशी में किया गया है, जहां घर के सभी मर्द सोने के मुकुट में नजर आ रहे हैं वहीं औरतें गुलाबी साड़ी में दिख रही हैं। सभी आदमियों ने धोती पहनी हुई है और ऊपर से पिंक कलर का स्टॉल लिया हुआ है।

ये वीडियो सामने आते ही लोग विक्की जैन की मां से पूछने लगे कि आखिर इस फंक्शन में अंकिता नदारद क्यों हैं।

आपको बता दें, अंकिता और विक्की जैन की मां की बहस बिग बॉस के घर में कई बार देखने को मिल गई है। अंकिता की सास जब बिग बॉस के घर में आई थीं तो उन्होंने बताया था कि जब अंकिता ने विक्की को लात मारी थी तो विक्की के पापा ने अंकिता की मां को फोन करके पूछा था कि क्या वो भी अपने पति को ऐसे ही लात मारती थीं। ये सुनकर अंकिता भड़क गई थीं और उन्होंने अपनी सास से कहा कि उन्हें उनकी मां को फोन नहीं करना चाहिए था।

इसके अलावा अंकिता की सास ने अंकिता से यह भी कहा था कि वो आगे से ऐसा कोई शो ना करें, जिससे उनके परिवार की बदनामी हो जाए। इस कमेंट के बाद भी अंकिता लोखंडे को काफी गुस्सा आया था। लेकिन बिग बॉस में सलमान खान ने बात संभाल ली थी।

Read more about: ankita lokhande ranjana jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X