'हम साथ नहीं रहते..' क्या विक्की जैन ने छोड़ दिया है अंकिता लोखंडे का साथ? एक्ट्रेस ने क्यों कही ये बात!

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के वीडियोज सामने आते रहते हैँ। अक्सर देखा जाता है कि दोनों साथ में मस्ती करते हैं। लेकिन बिग बॉस के दौरान दोनों को काफी लड़ते झगड़ते देखा गया था।
लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान कर सकता है। इस वीडियो में अंकिता ने मीडिया के सामने एक हैरान करने वाली बात कही है। उनका कहना था वो और विक्की जैन साथ नहीं रहते हैं।
जी हां, ये सच है। अगर आप भी इस बात को सुनकर सीरियस हो गए हैं तो थोड़ा सांस ले लीजिए क्योंकि ऐसा नहीं है। ये बात अंकिता ने सिर्फ मस्ती में बोली थी। वीडियो में अरमान मलिक को लेकर विक्की जैन बात कर रहे हैं। इस बीच अंकिता ने उनको रोकते हुए कहा, ''हम साथ रहते ही नहीं है।'' वीडियो के सामने आते ही लोग बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक ने लिखा है, ''अंकिता बी लाइक - विक्की बेटा इंडस्ट्री में नया है तू..फोकट का विवादित बयान दे मत..।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगा अंकिता ने छपरी हेयरकट करवाया।'' एक ने लिखा, ''भड़क क्यों रहे हो फिर इतना।'' एक ने लिखा, ''कटारिया विशाल सना शिवानी सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी।'' एक ने लिखा, ''आपसे ज़्यादा हॉट कोई नहीं है।''
अंकिता लोखंडे वर्कफ्रंट
अंकिता लोखंडे फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ मिलकर एक वेब सीरीज 'आम्रपाली' लेकर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मशहूर और ग्लैमरस 'नगरवधू' आम्रपाली का किरदार निभाने के लिए अंकिता लोखंडे को चुना गया है। इंस्टाग्राम पर संदीप सिंह ने फैंस को यह रोमांचक खबर दी और पोस्ट को कैप्शन दिया, "शक्ति, अनुग्रह और लचीलेपन का प्रतीक अंकिता लोखंडे को आम्रपाली के रूप में पेश कर रहा हूं। यह खूबसूरत वेब सीरीज शाही वेश्या की अनकही गाथा को उजागर करती है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











