पत्नी अंकिता को इग्नोर कर टीवी की इस हसीना संग नाचते दिखे विक्की जैन, VIDEO देख फैन्स की हो गई बोलती बंद

Vicky jain Ankita Lokhande Viral Video: टीवी के जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने जब से विक्की जैन के साथ शादी की है तब से ही कपल आए दिनों या तो रियलिटी शोज में नजर आता है या तो किसी पॉडकास्ट में। बता दें कि कपल को सबसे पहले बिग बॉस में साथ में दिखा गया था। जहां दोनों के लड़ाई झगड़े को देखकर फैन्स कपल से काफी नाखुश हुए थे। इस शो के बाद अंकिता और विक्की जैन को लाफ्टर शेफ में देखा गया।
टीवी की इस एक्ट्रेस संग नाचते दिखे विक्की जैन
बता दें कि शो का फिनाले हो चुका है और शो की सफलता की खुशी में लाफ्टर शेफ की टीम पार्टी करती नजर आ रही है। वायरल हो रहे पार्टी के वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की जैन रीम शेख और निया शर्मा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। तीनों पंजाबी गाने पर जोरदार भांगड़ा करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अंकिता लोखंडे भी खुद को रोक नहीं पाती हैं। अंकिता लोखंडे भी निया शर्मा के साथ मिलकर भोजपुरी गाने पर डांस करती दिखती हैं। बता दें कि यह पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में हैं अंकिता लोखंडे
अंकिता और विक्की जैन की शादी को लगभग 4 साल होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों का कोई बच्चा नहीं हैं। अंकिता की सास कई बार रियलिटी शोज में कह चुकी हैं कि वह अपने पोते पोती का मुंह देखना चाहती हैं। इसके जवाब में अंकिता ने बस इतना ही कहा कि वह बेबी प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन अभी तक कपल की तरफ से कोई भी गुड न्यूज सामने नहीं आई है, लेकिन फैन्स दोनों की इस गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











