Bigg Boss 17 से बेघर हुए विक्की जैन? लोग बोले- अच्छा हुआ अंकिता लोखंडे के वोट नहीं काटेगा

Vicky Jain eviction

Vicky Jain Eliminated: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' धीरे-धीरे अपने फिनाले के करीब आ रहा है और धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स की संख्या भी कम होती जा रही है। वहीं अब लेटेस्ट अप्डेट्स की माने तो बताया जा रहा है कि शो में शुरू से ही चर्चाओं में बने विक्की जैन बेघर हो चुके हैं। विक्की जैन काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जा रहे थे ऐसे में विक्की का एलिमिनेशन उनके फैंस को काफी शॉकिंग लग सकता है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नजर डाले तो विक्की के एलिमिनेशन को दर्शक अंकिता लोखंडे के लिए पॉजिटिव साइन मान रहे हैं और उनका कहना है कि अब विक्की अंकिता लोखंडे के वोट नहीं काट पाएगा और अंकिता लोखंडे जीत के एक और कदम करीब पहुंच गई हैं।

आपको बता दें कि शो में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने साथ में एंट्री ली थी लेकिन पहले दिन से दोनों की बॉन्डिंग और लड़ाईयां देखते हुए इनके रिश्ते पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया था। इतना ही नहीं विक्की जैन की मम्मी ने शो में आकर ऐसा बवाल मचाया कि अंकिता लोखंडे के लाइफ में तूफान सा आ खड़ा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X