अंकिता लोखंडे की जेठानी ने पोस्ट की घर की पूजा से गायब दिखी एक्ट्रेस, भाभी की खूबसूरती पर फिदा हुआ जमाना

Ankita Lokhande Bhabhi Reshu Jain: अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि बिग बॉस 17 के बाद वह और भी ज्यादा चर्चा में आ गई है। अंकिता लोखंडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ में शादी रचाई। विक्की जैन के एक भाई भी हैं।
अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के भाई की पत्नी रिशू जैन भी अंकिता लोखंडे को खूबसूरती में कड़ी टक्कर देती है। जिस बात का अंदाजा उनकी वायरल हो रही तस्वीरों से लगाया जा सकता है। दरअसल आपको बता दें कि खुद विक्की जैन की भाभी रिशू जैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरों को साझा किया है।
रिशू जैन इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आ रही है और किसी पूजा में है। उन्होंने कैप्शन के जरिए बताया है कि उनके घर पर भक्तांबर पूजा रखी गई थी। रिशू जैन की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके पति विशाल जैन और सास भी नजर आ रही है। हालांकि कहीं भी अंकिता लोखंडे या फिर विक्की जैन नजर नहीं आ रहे।
अब इन तस्वीरों पर लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'यह कितनी संस्कारी है और अंकिता तो लापता है।' एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'वो (अंकिता) निकम्मी नहीं दिखाई दे रही है।' एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए विक्की जैन की भाभी को खूबसूरत बताता है।


Click it and Unblock the Notifications