विभु राघव की मौत से टूटे स्टार्स, अर्थी पर बार बार चेहरा छूते रहे मोहित मलिक बदहवास हुई मां-बहन

Vibhu Raghav Last Rites: टेलीविज स्टार विभु राघव की मौत की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। चौथी स्टेज एडवांस कैंसर की जंग हारने के बाद विभू राघव ने 2 जून को आखिरी सांस ली। इसके बाद मुंबई में ही उनका अंकित संस्कार किया गया। इस दौरान विभू के तमाम जिगरी दोस्त और टेलीविज सितारे उन्हें नम आंखे से विदाई देने के लिए पहुंचे।
विभु राघव के अंतिम संस्कार के ढेर सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसमें हर किसी की आंखें नम नजर आ रही हैं। विभु की मां बेटे के निधन से बुरी तरह टूट चुकी हैं और इस मुश्किल घड़ी में उन्हें एक्टर मोहित मलिक और उनकी पत्नी अदिति मलिक संभालते हुए दिखें। वहीं, अपने भाई जैसे दोस्त को खोकर एक्टर मोहित मलिक भी टूट गए, उन्होंने विभु की अर्थी को कंधा दिया। इसके अलावा ध्रुव चौधरी भी अर्थी को कंधा देते दिखें।
मोहित मलिक का एक दिल को छलनी कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मोहित अर्थी पर लेटे अपने जिगरी दोस्त विभू राघव से नजरे ही नहीं हटा पा रहे हैं। मोहित मलिक बहुत कुछ कहना चाहते हैं मानो मोहित मलिक को लगा रहा हो कि जैसे विभू बस उठ जाएं और दोनों पहले की तरह बातें और मस्ती करने लगे। इस दौरान मोहित विभू का चेहरा छूकर देखते हैं।
विभु राघव के अंतिम संस्कार में टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए। जिनमें उर्वशी ढोलकिया, मोसिन खान, अनेरी विजान, जया भट्टाचार्य, अंजलि आनंद जैसे जैसे स्टार्स विभु राघव को आखिरी विदाई देने पहुंचे। वहीं, एक्टर करणवीर मेहरा भी नजर आए,जो अपने दोस्त की मौत से काफी इमोशनल दिखें।
बता दें, जब विभु इस मुश्किल घड़ी से जूझ रहे थे तो टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उनका साथ दिया था। साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी की थी। इनमें सिंपल कौल, अदिति मलिक, मोहित मलिक, सौम्या टंडन, अब्बास रिजवी, मानिनी मिश्रा, मोहसिन खान और करणवीर बोहरा जैसे स्टार्स शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications