सुगना के सुगु बनें रोहित

By Priya Srivastava

Vibha Anand
जीटीवी के शो संस्कार लक्ष्मी के सेट से खबर आ रही है कि इस शो में लीड किरदार निभा रहे रोहित पुरोहित व लक्ष्मी यानी विभा आनंद के बीच भी नजदीकियां बढ़ गयी हैं। पिछले कई दिनों से यह दोनों बेहद करीब आ गये हैं।हाल ही में एक पार्टी के दौरान भी दोनों साथ साथ नजर आये। दोनों साथ में ही आये और जल्दी पार्टी से गायब हो गये।

और थोड़ी ही देर में खबर मिली कि दोनों को किसी कोजी कॉर्नर में एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया। खबर यह भी है कि लक्ष्मी पहले रोहित को पसंद नहीं करती थी। दोनों एक दूसरे के साथ केवल काम करते थे। लेकिन बात नहीं करते थे। लेकिन अचानक से सेट के लोगों ने गौर करना शुरू किया कि दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक साथ कई बार नजर आने लगे।

वैसे विभा हमें तो यह भी पता चला है कि रोहित की बढ़ती नजदीकियां आपके परिवारवालों को खटक रही हैं तो जरा संभल कर आपकी कदम बढ़ाएं। लेकिन जो भी आपकी जोड़ी लगती तो कमाल की है। गौरतलब है कि अब तक गौरी-प्रधान, नंदिश-रश्मि, श्वेता-मानव, शिल्पा-अपूर्व जैसे कई कलाकार हैं, जिनकी जोड़ी एक शो में काम करते करते बनी। और रील लाइफ की जोड़ी रीयल लाइफ में बदल गयी। अब हमारी सुगना भी छोटी नहीं रही। देखें सुगना का सुगु यानी रोहित की प्रेम की गाड़ी कब तक साथ चलती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X