'बालिका वधू' में नहीं दिखेगी 'सुगना'

विभा ने बताया, "मैंने 'बालिका वधू' को अलविदा कह दिया है। इस शो के लिए होने वाली शूटिंग मैं दो हफ्ते पहले ही छोड़ चुकी हूं।"अपने नए किरदार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं अभी नहीं जानती। इस पर अभी फैसला होना है, लेकिन वे मुझे जो भी किरदार सौंपें, मैं उन्हें पूरा सहयोग दूंगी।" विभा ने कहा, "मैं इस धारावाहिक में लक्ष्मी का किरदार निभा रही हूं।
लक्ष्मी विशुद्ध भारतीय मूल्यों पर अडिग रहने वाली एक लड़की है। वह बहुत आज्ञाकारी और सलीके से पेश आने वाली और हर किसी के साथ अपने पारिवारिक सदस्य की तरह व्यवहार करने वाली लड़की है। इस धारावाहिक में विभा के साथ विवान भाथेना, अनीशा कपूर और आमिर दलवी भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











