..................... Viacom 18 Say “Gutthi” Cannot Be Copied; Even Sunil Grover Cannot Be “Gutthi” Anymore! - Hindi Filmibeat

लीगल नोटिस के बाद और उलझ गयी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की गुत्थी

कलर्स के सबसे पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के मेन लीड जरूर कपिल शर्मा हैं लेकिन इस शो का अहम सदस्य थे गुत्थी जिसके चले जाने से दर्शकों में थोड़ी निराशा की लहर है, लोगों को शो में मजा नहीं आ रहा है, शो की टीआरपी पर असर पड़ा है जिसके बाद शो के आयोजकों औऱ कलर्स चैनल का माथे पर पसीना आना शुरू हुआ है।

ऐसे में उनकी परेशानी तब बढ़ गयी जब गुत्थी यानी कि सुनील ग्रोवर ने अपना एक अलग शो आयोजित करने की बात कही जिससे घबराकर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का टेलीकास्ट करने वाले ग्रुप ने सुनील को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि अगर कोई भी गुत्थी के किरदार का अनुकरण करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि सुनील ग्रोवर ने चैनल और शो को आयोजकों दोनों की बाते मानने से इंकार कर दिया है।

जिसके बाद तो टीवी चैनलों पर करेक्टर और कलाकार को लेकर एक नयी बहस छिड़ गयी हैं। कुछ लोग सुनील के फेवर में हैं तो कुछ लोगों ने कलर्स का साथ देने की बात कही है। वैसे ज्यादातर लोगों का कहना है कि गुत्थी किरदार पर चैनल और शो का अधिकार नहीं बल्कि कलाकार का अधिकार होना चाहिए इसलिए गुत्थी किसी का पेटेंट नहीं। खैर देखते हैं कपिल, सुनील और चैनलों की यह जंग कहां तक पहुंचती हैं और कैसे सुलझती है गुत्थी की गुत्थी।

गौरतलब है कि इस नोटिस से पहले 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के होस्ट और निर्माता कपिल शर्मा का कहना है कि वह सुनील ग्रोवर उर्फ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की गुत्थी को शो में वापिस आने का दबाव नहीं डाल सकते।

कपिल ने अपने और सुनील के बीच दरार होने की कयासबाजियों को खत्म करने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा था, "मैं सुनील और गुत्थी को प्यार करता हूं। शो में हमेशा उनका स्वागत है। मैं बस उनसे निवेदन कर सकता हूं। उन पर दबाव नहीं डाल सकता.. लेकिन जो भी हो. मैं उन्हें प्यार करता हूं..कृपा कर के अफवाहें मत फैलाइए।" चैनल के सूत्रों की मानें तो अभी भी सुनील से शो में वापस आने के लिए बातचीत की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X