'वीर की अरदास वीरा' की गुंजन का छाया साउथ इंडस्ट्री में जलवा, 10 साल में हुईं और भी ज़्यादा बोल्ड

स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ 'वीर की अरदास: वीरा' शो काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। जिसकी कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यहां तक कि वह छोटे वीर और वीरा को भी लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन आज हम आपको वीरा की भाभी के बारे में बताने वाले हैं। यानी कि इस शो में गुंजन कौर का किरदार निभाने वाली पंजाबी कुड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। बता दें कि इस सीरियल को 2013 से लेकर 2015 तक चलाया गया था और गुंजन का किरदार भी लोगों को खूब पसंद आया।
फरनाज शेट्टी ने तमिल फिल्मों में भी मचाया तहलका
दरअसल आपको बता दें कि इस किरदार को फरनाज शेट्टी ने निभाया था। इस सीरियल में उनका भोला भाला किरदार दिखाया गया। उनका पंजाबी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी असल जिंदगी में काफी ज्यादा ग्लैमरस है और अब तो उनका पूरा का पूरा लुक बदल चुका है। फरनाज शेट्टी टेलीविजन पर काफी नाम कमा चुकी है और अब वह फिल्मों में अपना हाथ आजमा रही हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी फिल्मों में अदाकारी को दिखाकर काफी सुर्खियां भी बटोरी है।
10 साल में चेंज हुआ गुंजन का पूरा लुक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम कर ओटीटी प्लेटफार्म पर भी वह अपना करियर आजमाना चाह रही हैं। फरनाज शेट्टी को तकरीबन इस शो में नजर आए 10 साल हो चुके हैं। यहां तक कि अब उनका इन 10 सालों में पूरा का पूरा लुक भी बदल चुका है। वह काफी ज्यादा फिटनेस फ्रीक भी हो चुकी है और अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।
सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हैं फरनाज
फरनाज शेट्टी को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है। आए दिन वह अपनी वीडियो और तस्वीरों को अपने फैंस के साथ में शेयर करती हुई नजर आती हैं। यहां तक कि वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट की जानकारी भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर कर देती है। अगर हम उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन के साथ-साथ वेब डेब्यू भी कर लिया है। 2021 में आई 'द पैराडॉक्स' में वह रीमा का किरदार निभाते हुए नजर आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











