12 साल बाद रणविजय और वीरा का हुआ मिलन, पुराने दिनों को किया याद, शेयर किया बेहद प्यारा वीडियो

Veer Ki Ardaas Veera Stars: स्टार प्लस पर दो भाई बहनों का एक बेहतरीन सीरियल टेलीकास्ट किया गया था। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। अगर आप अभी भी नहीं समझ पा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं सीरियल 'वीर की अरदास वीरा' की। जिसमें एक भाई अपनी बहन को खुश करने के लिए कुछ भी कर जाता है।
बता दे कि इस सीरियल में छोटे रणवीर की भूमिका भावेश बालचंदानी ने निभाई तो वही उनकी छोटी बहन का किरदार हर्षित ओझा ने निभाया। लेकिन आपको बता दें कि इस सीरियल को 12 साल हो चुके हैं। दोनों ही कलाकार अब काफी बड़े हो चुके हैं और एक बार फिर से उनका रियूनियन हुआ है। जिसका एक वीडियो सामने आया है।
भावेश बालचंदानी और हर्षिता ने साथ में काफी सारे एपिसोड में काम किया। लेकिन अब हाल ही में भावेश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों का एक वीडियो साझा किया है। इतने लंबे वक्त के बाद में यह ऑन स्क्रीन भाई बहन की जोड़ी सामने आई है और वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों हंसी मजाक करते हुए नजर आए।
जब भावेश और हर्षिता का मिलन हुआ तो दोनों ने अपने पुराने शो के कुछ सीन्स को देखा। भावेश ने अपने उसे सीन को साझा किया जब दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। हर्षिता भी अपने दांतों पर लगे एलाइनमेंट को देखकर काफी हंसती हुई नजर आई। दोनों ने अपने पहले सीन के शूट के दौरान का किस्सा भी साझा किया। सीन के दौरान छोटी सी वीरा अपने भाई रणविजय को राखी बांध देती है और गिफ्ट देने के मौके पर दोनों की प्यार भरी शरारत देखने को मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications











