..................... Veena Malik | Swayamvar Season 4 | Veena Ka Vivaah | 71, 000 entries | वीना मलिक | वीना का विवाह | 71 हजार दूल्हे | स्वयंवर सीजन 4 - Hindi Filmibeat

हाय राम..वीना मलिक के 71 हजार दूल्हे

Veena Malik
पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक ने जब से भारतीय सरजमीं पर पैर रखा है, तब से ही वो चर्चा में रही हैं। बिग बॉस से लेकर आयटम नंबर कर वीना मलिक एक नयी कहानी कहती आयीं है।

ताजा खबर में वीना मलिक इमेजिन के स्वंयवर सीजन 4 में नजर आने वाली हैं वो भी बहुत जल्द। जिससे जुड़ी एक रोचक खबर आ रही है औऱ वो यह की पाक अदाकारा वीना मलिक से एक -दो नहीं बल्कि 71 हजार दूल्हे शादी करने को तैयार हैं। यह अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड है।

गौरतलब है कि इसके पहले सीजन में राखी सावंत के लिए 30 हजार, राहुल महाजन के लिए 43 हजार और रतन राजपूत के लिए 54 हजार एंट्री आईं थी। भारत के अलावा शो में भाग लेने के लिए ये आवेदन पाकिस्तान, यूएस और यूके से आए हैं।

वीना ने इन आवेदन को देखकर खासी खुशी जताई है, उन्होंने इतराते हुए कहा कि वो जानती थीं कि वो बेहद सुंदर, शोख और जवान है, लेकिन लोग उनके लिए इस कदर पागल है, इसका अंदाजा उन्हें बिल्कुल नही था। मालूम हो कि इस स्वंयवर से केवल राहुल महाजन ने शादी रचाई, जबकि राखी सावंत और रतन राजपूत ने केवल सगाई की थी। जिसमें राखी ने बाद में अपने वर से सगाई भी तोड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X