अब वीना मलिक रचाएंगी अपना स्वयंवर

वैसे हम आपको बता दें की वीना के लिए स्वयंवर का यह रास्ता इतना भी आसान नहीं था। अपने लिए दूल्हा तलाश करने वाली वीना ही अकेली एक्ट्रेस नही थी इस रेस में उनके साथ राजा चौधरी और मीका सिंह भी थे जिन्हें अपने लिए दुल्हन की तलाश करनी थी।
साथ ही उनका कड़ा मुकाबला बड़बोली राखी सावंत के साथ भी था। राखी एक बार फिर से अपने लिए वर चुनना चाहती थी लेकिन फाइनली वीना को स्वयंवर के लिए चुन लिया गया। राखी ने इस बार स्वयंवर के सीजन 4 में शामिल होने के लिए चैनल के साथ पहले से ही कॉन्ट्रैक्ट कर लिया कि वह इस बार शादी जरूर करेंगी।
हम आपको बता दें की इसी शो में राखी ने टोरंटो से आए इलेश को अपने जीवनसाथी के तौर पर चुना था, लेकिन राखी और इलेश की पटरी मेल नहीं खा सकी। पता नहीं राखी को अपने लिए कैसे वर की तलाश है और वह इस स्वयंवर में मिल पाएगा भी नहीं यह सोचते हुए इस बार वीना मलिक को ही शो में लेने का फैसला कर लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











