अमिताभ जैसे पुरूष से झट से शादी कर लूंगीः वीना
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक को अगर अमिताभ बच्चन जैसा कोई पुरुष मिले तो वह उससे शादी करने में जरा भी नहीं सोचेंगी। वीना इन दिनों भारतीय टेलीविजन पर अपने रिएलिटी कार्यक्रम 'वीना का विवाह' को लेकर चर्चा में हैं।
वीना ने टीवी शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' में कहा, 'मुझे अगर कोई ऐसा इंसान मिल जाए, जिसमें अमिताभ जैसी कोई एक खूबी भी हो तो मुझे उससे विवाह करने में कोई परेशानी नहीं। मैं चाहती हूं कि मेरे होने वाले जीवनसाथी की आवाज और व्यक्तित्व अमिताभ जैसी हो।'
हमेंशा ही विवादों में रहने वाली वीना का कहना है कि बाहरी चीजें मुझ पर असर नहीं डाल सकतीं। मैं अपनी खुशी और गम के लिए खुद उत्तरदायी हूं। मेरे आसपास की कोई भी घटना मुझ पर असर नहीं डाल सकती।
इस शो के आखिर में शेखर ने कहा कि वीना तो सिर से लेकर पैर तक तारी ही तारीफ हैं। इतना ही नहीं शेखर ने तो यह भी कहा कि वीना अपने इमोशन को नहीं दबाती है जो मन में रहता है साफ तौर पर कह देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications