पैसे के लिए न्यूड भी हो सकती हैं वीना मलिक

एकबार फिर से वीना मलिक हिंदुस्तान में चर्चा का विषय बनीं हुई हैं। खबर आ रही है कि पाक हसीना बहुत जल्द इंडियन टीवी शो पर अपना स्वयंवर रचाने जा रही है। जिसके लिए वीना मलिक ने शो वालों से 3 करोड़ रुपये की मांग की है औऱ खबर है कि शो वालों ने हां भी कर दी है। हमने जब इस बारे में अपने दर्शकों से बात की तो हैरत अंगेज भरे जवाब सुनने को मिले।
आईटी कंपनी ऑरेकल में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनयर कुमद चौधरी से जब वीना मलिक के स्वयंवर के संदर्भ में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वीना पैसे के लिए कुछ भी कर सकती है। उसे तो हिंदुस्तान में आना ही प्रतिबंधित कर देना चाहिए। उसने हमारी टीवी की दुनिया में गंदगी फैला दी है।
ऐसा ही कुछ एनआईसी कॉलेज की छात्राओं का भी था। बीए कर रही स्मिता चौहान और पारूल सक्सेना ने कहा कि वीना मलिक जैसे लोग केवल सस्ती पब्लिसिटी चाहते हैं, ये पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अगर कल को खबर आयी कि वीना मलिक कहीं पर न्यूड भी हो गयी हैं तो हमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन राजपूत के बाद अब वीना मलिक भी छोटे पर्दे पर स्वयंवर रचाने की तैयारी कर रही हैं। जिसके लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये लिये हैं। इस शो के निर्माताओं की ओर से कहा गया है कि अगर वीना इस शो के विनर कैंडिडेट से शादी कर लेती हैं, तो उन्हें फीस के अलावा डेढ़ करोड़ रुपये की एक्स्ट्रा रकम दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











