बॉलीवुड में वीना की एंट्री

यहां हर किसी मेहमान की इज्जत बहुत सलीके से की जाती है। तभी तो बाहर से आये हर मेहमान को भी घर जैसा माहौल दिया जाता है और उन्हें कमाने का जरिया भी। अपनी वीना मल्लिक इस बात की सबसे बड़ी उदाहरण है। वे इसी अरमान से भारत आयी थीं, क्योंकि उन्हें पता था कि उन्हें काम मिलेगा ही।
बिग बॉस 4 से चर्चा में आयी वीना मल्लिक अश्मित पटेल के साथ इश्क फरमाने की वजह से चर्चा में रहीं। अब खबर आ रही है कि वह जल्द ही एक हिंदी फिल्म दाल में कुछ काला है में नजर आयेंगी। इस फिल्म में वह डबल रोल में नजर आयेंगी। इस फिल्म को आनंद बलराज बना रहे हैं जो पहली बार हीरो के तौर पर ही एक्टिंग भी करेंगे। खबर है कि इससे पहले आनंद बलराज ने सुभाष घई की फिल्मों में खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं।
इस प्रोजेक्ट की घोषणा उन्होंने मुंबई के वर्सोवा स्थित एक समारोह में की। फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों में शुरू होगी। चलिए वीना हम अब आपके लिए खुश हो गये हैं कि आपको अपने मन लायक काम मिल गया है तो कोशिश यही करें कि अभिनय सही तरीके से कर पायें।


Click it and Unblock the Notifications











