क्या वीना भी राखी और रतन की तरह विनर को ठेंगा दिखाएंगी?

सूत्रों की माने तो वीना के नाम को इमेजिन टीवी पर प्रसारित स्वयंवर के चौथे सत्र के लिए अंतिम रूप दिया जा चुका है। उनके हिसाब से आज वीना के बारे में काफी लोग जानना चाहते हैं। अतः वीना का नाम फाइनल कर लिया गया है।
वह काफी लोकप्रिय हैं और लोग उनके बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं। इसके पहले खबरों में कहा गया था कि अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी या गायक मीका का स्वयंवर रच सकता है। खबर तो यह भी आ रही है कि वीना ने इस शो के कुछ हिस्सों की शूटिंग कर ली है।
पिछले साल बिग बॉस 4 से भारतीय टेलीविजन पर दस्तक देने वाली वीना का नाम बिग अश्मित पटेल के साथ जुड़ा था। इतना ही नहीं खबरे तो यह भी आ रही थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका अश्मित से पहले उनका नाम पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ से भी जुड़ चुका है।
कहा जा रहा है कि इस बाला को चैनल वालों ने 3 करोड़ रूपये दिये हैं इस शो के लिए। खैर इससे पहले भी दो टीवी एकट्रेस ने अपने शादी का खेल खेला है लेकिन वो दोनों शो के विनर को ठेंगा दिखा चुकी हैं अब देखने वाली बात ये होगी कि वीना शो के विनर से शादी करेंगी या नहीं क्योंकि शो वालों ने इनके सामने 1.5 करोड़ की भी पेशकश की है। यदि वो शादी करती है तो उन्हें 3 करोड़ के अलावा 1.5 करोड़ रूपये और दिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications