मैग्ज़िन के लिए न्यूड हो गईं वीना मलिक!

इतना ही नहीं वीना की इस पिक्चर में उनके हाथ पर एक टैटू भी बना हुआ है जिसमें उन्होंने 'आईएसआई' लिखवाया है। इस पिक्चर के बारे में वीना ने साफ तौर पर कह दिया है कि यह उनकी पिक्चर नहीं है उनकी तस्वीरों के साथ छेड़ छाड़ हुई है।
वीना तो मैग्ज़िन में छपी तस्वीर के बारे में क्या कह रही है यह तो आपने जान लिया लेकिन उस मैग्जिन के संपादक कबीर शर्मा की भी सुन लिजिए उनका कहना है कि उनके पास वीना के शूट का वीडियो है और एक्ट्रेस की ओर से मिला एक ई मेल भी जो यह साबित कर देगा कि ये पिक्चर वीना की ही है। इतना ही नहीं संपादक का यह भी कहना है कि वीना किसी भी कोर्ट तक जाएं मेरे पास इस बात का प्रुफ है कि ये असली वीना मलिक ही हैं।
कहा तो यह भी जा रहा है कि यह फोटो शूट वीना के पसंदीदा फोटोग्राफर विशाल सक्सेना ने ही किया है। लोग इस तस्वीर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीना का कहना है कि उन्होंने कभी भी न्यूड तस्वीरें नहीं खिंचवाई हैं। मेरे मैनेजर और लीगल टीम इस मामले पर नजर रख रहे हैं। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
संपादक के अनुसार फोटो शूट 22 नवंबर को मुंबई में हुआ है। उनके पास इसकी वीडियो भी है। इतना ही नहीं वीना का एक ई मेल भी संपादक के पास है जिसमें लिखा है कि उन्होंने तस्वीरें देख ली हैं और उससे काफी खुश हैं और वह कवर पेज पर इसे देखने के लिए बेताब हैं।
बहरहाल इस बात के पिछे क्या सच है ये तो वीना ही जाने या फिर मैग्जि़न के संपादक लेकिन इस कवर पेज की भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी काफी चर्चा हो रही है। लोग इसे काफी इंट्रस्ट के साथ देख रहे हैं खास बात यह भी है कि अब इस मैग्जीन को काफी पब्लिसीटी मिल चुकी है वहीं वीना को कुछ ज्यादा ही एक्सपोज़ मिल गया है।


Click it and Unblock the Notifications











