न्यूयॉर्क के ब्रोकर से वीना मलिक ने तोड़ी सगाई

By Super

Veena Malik
वीना मलिक का नाम सुनते ही याद आता है बिग बॉस और अगर दिमाग पर ज्यादा जोर डालें तो पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी सलमान बट और आसिफ का मैच फिक्सिंग प्रकरण। वीना मलिक बिग बॉस से निकलने के बाद और पाकिस्तान वापस जाने के बाद दोबारा सुर्खियों में हैं। वीना मलिक इस बार अपनी सगाई तोड़ने को लेकर चर्चा में हैं। मलिक ने न्यूयॉर्क के व्यवसाई फैजल अकबर के साथ अपनी चार महीने पुरानी सगाई तोड़ दी है। वीना ने ये खबरे सार्वजिनक भी कर दी हैं।

वीना ने बताया कि उन्होने फैजल को फोन करके गुडबाय बोला क्योंकि वह अब सिर्फ अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। उन्होने कहाकि जिस समय उनका ब्रेक अप हुआ, उस समय पारिवारिक दबाव की वजह से उन्होने अकबर से सगाई कर ली। लेकिन अकबर के साथ उनका रिश्ता कभी नहीं बन पाया इसलिए वह उनसे अलग हो रही हैं। मालूम हो कि फैजल के बारे में खबरे हैं कि वह न्यूयॉर्क के काफी बड़े सट्टेबाज हैं और एक-दो बार जेल की हवा भी खा चुके हैं।

जहां तक वीना मलिक का सवाल है, उन्होने भारत में बिग बॉस के प्रतिभागी अश्मित पटेल के साथ किये गए अपने ऑन स्क्रीन रोमांस से यहां पर काफी चीप पब्लिसिटी पाई है। इसके बाद वीना ने ये भी खबरें उड़ाईं थीं कि उन्हे भारत की ओर से क्रिकेट विश्व कप प्रस्तुत करने का प्रस्ताव मिला है। इसके अलावा वीना बॉलीवुड में काम करने की बेहद इच्छुक हैं। लेकिन बी ग्रेड या सी ग्रेड फिल्में उन्हे मंजूर नहीं, वैसे अब तक कोई बड़ा प्रस्ताव उनकी झोली में नहीं गिरा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X