मनचलों को मचलाने के लिए तैयार वीना मलिक

Veena Malik
पाकिस्तान तारिका वीना मलिक जो ना करें वो कम ही है। बिग बॉस से बॉलीवुड औऱ टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली वीना मलिक ने पूरी तैयारी कर ली है अपने मनचलों को चारों खाने चित्त करने में लगी हुई हैं। उन्होंने प्रेम दिवस के लिए सुर्ख हॉ़ट लाल रंग के कपड़े में फोटो शूट करवाया है जिसे देखने के बाद निसंदेह हर किसी का होश उड़ जायेगा। इस फोटो शूट में वीना मलिक ने पूरी तरह अपने को प्रेम के रंग में रंग लिया है।

वीना का कहना है अपने आप को लाल रंग में दिखाने का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि वो जताना चाहती है कि वो प्रेम को दिल से छूना चाहती है। उनके लिए प्यार खुदा की दी हुई सबसे सुंदर नेमत है। वैसे वीना मलिक की इस हरकत को उनके इमेजिन पर आने वाले प्रोग्राम स्वयंवर के प्रमोशन से जोड़ करक देखा जा रहा है।

वीना कहती है कि उन्हें लगता है कि उनका कोई, कहीं पर इंतजार कर रहा है जिसे वो अपने आने वाले प्रोग्राम स्वयंवर के जरिये खोज लेगीं। आपको बता दें कि वीना मलिक का स्वयंवर एनडीटीवी इमेजिन पर बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें कि यह स्वयंवर का चौथा सीजन होगा। पहला सीजन राखी सावंत का था जिन्होंने अपने दूल्हे से सगाई तो की लेकिन शादी नहीं की। दूसरा सीजन राहुल महाजन का था जिन्होंने डिम्पी गांगुली से शादी की जबकि तीसरा सीजन रतन राजपूत का था जिन्होंने भी शादी नहीं सगाई की थी। देखना दिलचस्प होगा कि वीना मलिक अपने स्वयंवर में क्या करती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X