'मुझे कैफे में बुलाया और...' टीवी एक्ट्रेस के सामने रखा गया था ये घिनौना ऑफर, काम पाने के लिए सर को..

Priya Thakur Casting Couch: कास्टिंग काउच सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं बल्कि टीवी भी इससे अछूती नहीं है। इस वक्त एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने जो राज खोले हैं वो आपको हिलाकर रख देंगे।

Priya Thakur

टीवी में वसुधा' सीरियल से अपनी नाम कमाने वाली अदाकारा प्रिया ठाकुर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बीच अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरिएंस को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की है। प्रिया ने इस दौरान Galatta India से बात करते हुए इंडस्ट्री और खुद की मानसिक प्रतारणा और कास्टिंग काउच के दर्द को लेकर जुबान खोली है।

अभिनेत्री ने इस दौरान फर्जी कॉल्स और समझौता करने वाले ऑफर्स पर भी बात की और ऐसे ऐसे राज खोले जो कि यकीन करने से पहले आपकी रूह कांप जाएगी।

कैफे में बुलाया और कर दी ये घिनौनी डिमांड

प्रिया ठाकुर ने एक कॉल के बारे में बताया जो कि फिल्म के लिए था। उनसे कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग अमेरीका और अफ्रीका में होगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर जो मीटिंग रखी गई वो ऑफिस में नहीं बल्कि कैफे में थी और मुझे वहीं पर बुलाया गया था। एक्ट्रेस को शक हुआ और उन्होंने ऑफिस के बारे में पूछा तो उनसे कहा गया कि 'सर बाहर ही मिलते हैं।' एक्ट्रेस को कुछ सही नहीं लगा और उन्होंने बाहर मिलने से मना कर दिया। इसके अलावा एक शख्स से मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा कि, काम पाने के लिए आपको समझौता नहीं करना बस सर को हग करना होगा। प्रिया ने जब कारण पूछा तो वो बस यही कहे जा रहे थे।

इसलिए सीखीं गंदी गंदी गालियां

प्रिया ठाकुर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे ही लोगों क लिए उन्होंने गंदी गंदी गालियां सीखा हैं। अगर कोई इस तरह के कॉल करके ऐसे ऑफर दे तो उनको गालियां दे सकूं ताकि वो दोबारा ऐसा नहीं करें। फिलहाल प्रिया किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और लगातार अच्छा काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आग की तरह वायरल होती हैं और फैंस उनको काफी पसंद करते हैं।

Read more about: casting couch bollywood actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X