..................... Vasudha actress Priya Thakur Reveals Shocking Casting Couch Experience Says She Was Asked To Hug The Producer - Hindi Filmibeat

'हग करना पड़ेगा...', जब इस टीवी हसीना से फ़िल्म के बदले हुई ये डिमांड, बोलीं- मुझे गालियां...

Priya Thakur Casting Couch: जी टीवी के जाने-माने शो 'वसुधा' को तो आपने देखा होगा। इस शो में अभिनेत्री प्रिया ठाकुर ने बहुत ही बेहतरीन किरदार निभाया था, जिससे वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी। तब उनका शो टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर था। जिसके चलते उन्हें घर-घर में एक खास पहचान मिल गई थी। लेकिन इस सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी कुछ झेला है।

Priya Thakur

एक्ट्रेस ने किया कास्टिंग काउच का सामना

हाल ही में Galatta India के साथ बातचीत के दौरान प्रिया ठाकुर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर में कई सारे कड़वे एक्सपीरियंस भी किए हैं। अपने करियर में कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा है जो सोचने पर किसी को भी मजबूर कर देता है।

प्रिया ठाकुर ने करियर में आए हुए उतार-चढ़ाव को लेकर भी खुलासा किया और बताया कि किस तरीके से वह अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल होने के कारण कई बार दूसरे बड़े प्रोजेक्ट खो बैठी हैं। लेकिन अभी के वक्त में उनका पूरा फोकस उनके मौजूदा शो पर ही है।

एक्ट्रेस को मिला कैफे में मिलने का ऑफर

कास्टिंग काउच जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रिया ठाकुर ने बात की और बताया कि उनके साथ में ऐसा कई बार हो चुका है। जहां पर उन्हें काम के बदले कई सारी शर्तों को मानने के लिए कहा जाता था। जिस पर उन्होंने बात करते हुए बताया कि एक बार उन्हें किसी फिल्म का ऑफर आया जिसका शूट साउथ अफ्रीका और अमेरिका में होने वाला था। लेकिन सामने वाले शख्स ने उन्हें ऑफिस के बजाय एक कैफे में मिलने के लिए बुलाया। तब प्रिया ने सवाल उठाया की इतनी बड़ी फिल्म बनाने वाले लोग अपना ऑफिस क्यों नहीं रखते तो इसके जवाब में उन्हें मिला कि सर बाहर ही उनसे मिलना चाहते हैं।

प्रिया ठाकुर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं उन्हें पूछा कि आपको मेरे बारे में क्या जानना है जो मैं आपको ऑफिस में नहीं बता पाऊंगी कैफे ही बता पाऊंगी। उन्होंने मुझे कहा कि चलो आप मन कर रहे हो तो छोड़ो हम किसी और को बोल देंगे। मैंने कहा कि हां आप किसी और को ही बोलो, मुझे कैफे में क्यों बुला रहे हो। आपका ऑफिस है ही नहीं और इतनी बड़ी फिल्म बना रहे हो। साउथ अफ्रीका में शूट करने जा रहे हो तो मैं इतनी भी ना समझ नहीं हूं भले ही मासूम हूं।"

कंप्रोमाइज के बजाय हग करने की मांग की

प्रिया ठाकुर ने अपने एक और एक्सपीरियंस को लेकर जिक्र किया और बताया कि एक कॉल के दौरान उनसे कहा गया था कि फिल्म में आपको किसी भी तरीके का कोई बड़ा कंप्रोमाइज नहीं करना है। बस फिल्म बनाने वाले सर को हग करना है और इस बात को सुनकर अभिनेत्री काफी ज्यादा हैरान रह गई थी।

प्रिया ठाकुर ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि एक बार तो मुझे कॉल आया था कि कोई कंप्रोमाइज नहीं करना है जैसा कि आपने इस कॉन्ट्रैक्ट में पढ़ा होगा। सिर्फ आपको सर को हग करना है और कुछ भी नहीं। मैंने उन्हें कहा कि कौन से सर को हग करना है? तब जवाब आया है जो हमारी फिल्म बना रहे हैं उन्हें करना है। तो मैंने उन्हें पूछा कि हग ही क्यों करना है? तो उन्होंने जवाब दिया कि अरे उससे ज्यादा कुछ भी नहीं करना पड़ेगा सिर्फ हग करना है। तो मैं काफी सोच में पड़ गई थी कि कैसे-कैसे लोग हैं और मैं बहुत ज्यादा उन्हें गालियां दी थी। इसी वजह से मैंने गालियां सीखी जिससे कि ऐसे लोग मुझे कॉल ना करें। उसके बाद में उन्होंने मुझसे काफी माफ़ी भी मांगी थी।

Read more about: entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X