वरुण सूद की बहन ने सरेआम मांग डाले दिव्या से खानदानी गहने, तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

Recommended Video
बिग बॉस ओटीटी विनर, स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस जैसे शोज में नजर आ चुकी दिव्या अग्रवाल अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। दिव्या अग्रवाल ने दिसंबर के महीने में अपूर्व पडगांवकर से सगाई की थी। लेकिन, इससे पहले वो एक्टर वरुण सूद के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही थीं। उनकी ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को चौका दिया था। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैंस का भी दिल तोड़ दिया था। लेकिन, अब वरुण सूद और दिव्या फिर से चर्चा में हैं।
इसकी वजह वरुण सूद की बहन हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर सरेआम दिव्या अग्रवाल से खानदानी गहने मांगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। वरुण सूद की बहन अक्षिता ने दिव्या अग्रवाल पर गहनों को वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, एक्ट्रेस उनके परिवार की चुप्पी का फायदा उठा रही हैं।
उन्होंने कहा है कि, दिव्या के मैनेजर को मैसेज भी 15 दिनों से किया जा रहा है लेकिन कोई रिप्लाई नहीं किया जा रहा है। उनके इस ट्वीट के बाद दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद के खानदानी जेवर की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'ज्वेलरी को वापस कर रही हूं।' उन्होंने साथ ही लिखा- 'ना कभी पहना, ना कभी मांगा, एक साल बाद याद आया।'

दिव्या ने लिखा
दिव्या अग्रवाल ने साथ ही लिखा है कि, उन्होंने न ही कभी गहनों की मांग की थी और न ही कभी उन्हें पहना। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनकी मैनेजर हॉस्पिटल में हैं और इसके बावजूद वह फोन ले रही है और मुझे फोन कर इसके बारे में याद दिला रही है और अगर यह वरुण की फैमिली के लिए इतना जरूरी है तो अभी तक इंतजार क्यों किया।

यूजर्स ने साधा निशाना
दिव्या अग्रवाल द्वारा खानदानी जेवर की तस्वीर शेयर करने पर व्यंग्य करने पर कई यूजर्स ने उन पर निशाना भी साधा है। एक यूजर ने लिखा है कि, हो सकता है कि उनके लिए इन जेवर की कोई कीमत ना हो लेकिन, किसी के लिए ये अमूल्य और धरोहर भी हो सकते हैं।

सगाई के बाद हुई थीं ट्रोल
वहीं, अभिनेत्री ने कहा है कि उन्होंने जेवर वापस कर दिए हैं। बता दें कि ब्रेकअप के लगभग 8 महीनों बाद ही अपने दोस्त अपूर्व पडगांवकर से सगाई करने के बाद दिव्या ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











