..................... Varun Sood broke silence on Divya Agarwal engagement, said- my post was not hinting to anyone। दिव्या अग्रवाल की सगाई पर अब वरुण सूद ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात - Hindi Filmibeat

दिव्या अग्रवाल की सगाई पर अब एक्स-बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Divya Varun

अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ 5 दिसंबर को सगाई की। दिव्या अग्रवाल द्वारा सगाई की अनाउंसमेंट करते ही उनके एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने एक इमोजी शेयर किया था और कई सोशल मीडिया यूजर्स को लगा था कि वरुण ने दिव्या अग्रवाल की सगाई पर इस तरह से रिएक्ट किया है।

वहीं, कुछ दिनों पहले वरुण सूद ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो समुद्र के किनारे नजर आ रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'और हम आगे बढ़ते रहते हैं'। उनकी इस पोस्ट के बाद भी कई यूजर्स को लगा था कि, वो दिव्या अग्रवाल के साथ ब्रेकअप की तरफ इस कैप्शन के जरिए इशारा कर रहे हैं। वरुण सूद हालांकि हर बार चुप्पी साधे रहे।

लेकिन, अब वरुण सूद ने Bombay Times को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है- मैं कपल को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मेरी तरफ से उन्हें ऑल द बेस्ट।' साथ ही उन्होंने अपनी किसी पोस्ट का दिव्या अग्रवाल से संबंधित होने की बात को बेबुनियाद बताया है।

उन्होंने कहा- जिस गाने को मैंने हाल ही पोस्ट किया था, उसे मेरे बेहद खास दोस्त ने गाया है। पहले भी मैंने शांति वाला इमोजी पोस्ट किया था। यह किसी प्रोजेक्ट से संबंधित था, जिसे मैंने साइन किया है। इसका किसी की तरफ या किसी की जिंदगी में क्या हो रहा है, इससे कोई लेना देना नहीं था। मेरा पोस्ट किसी से जुड़ा नहीं था।

बता दें कि, दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद चार सालों तक एक दूसरे के साथ थे। लेकिन, इसी साल की शुरुआत में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। दिव्या अग्रवाल ने 5 दिसंबर को अपने खास दोस्त के संग सगाई की घोषणा की। इसी दिन उनका 30वां जन्मदिन भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X