'इमोशनल अत्याचार' के जरिये 'मैं तेरा हीरो' को हिट करायेंगे वरूण
खबर है कि टेलीविजन धारावाहिक 'इमोशनल अत्याचार' में वरूण एक सुंदर लड़के की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक क्लब में दो अजनबियों को मिलवाएगा। वह एक तरफदार की अनजाने में एक लड़की का प्यार और ध्यान जीतने में मदद करता है।
गोविंदा-करिश्मा की याद दिलाता है 'मैं तेरा हीरो' का रोमांस
यह शो आज रात बिंदास चैनल पर टेलिकास्ट होगा। इसलिए अगर आप वरूण को टीवी पर देखना चाहते हैं तो देखना ना भूलें आज रात बिंदास पर 'इमोशनल अत्याचार'।
मालूम हो कि एकता कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं फिल्म 'मैं तेरा हीरो' साल 2011 की सुपरहिट तेलूगू फिल्म Kandireega की रीमेक है जिसमें कि अभिनेता राम और हंसिका मोंटवानी ने लीड रोल प्ले किया था। साउथ की यह फिल्म सुपर-डूपर हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?


Click it and Unblock the Notifications
