Ooo: तो अब सलमान - वरूण और जैकलीन एक साथ करेंगे धमाका!
सलमान खान कलर्स चैनल के फेवरिट हो चुके हैं ये तो सबको ही पता है लेकिन अब वो कलर्स पर अपना घर बसाने वाले हैं। उनको दोनों फेवरिट न्यूकमर्स वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडीज़ भी अब अपना टीवी डेब्यू करने वाले हैं। वो भी जज के तौर पर।
दरअसल, वरूण और जैकलीन एक साथ ढिशूम में नज़र आने वाले हैं और इसके बाद भी कुछ फिल्मों के लिए उनका नाम साथ में जोड़ा जा रहा है।
[DHAMAKA: सलमान के कहने पर टीवी शो के लिए मान गईं कैट!]
तो बस इसी का फायदा उठाते हुए कलर्स ने उन्हें झलक दिखला जा सीज़न 8 के लिए साइन कर लिया है। दोनों मिलकर इस डांस शो को जज करने वाले हैं। हालांकि करण जौहर इस साल भी शो का हिस्सा रहेंगे या नहीं पता नहीं।
[मिलिए गोपी बहू के ब्रांड न्यू अहम जी से]
गौरतलब है कि इसके अलावा सलमान खान एक शो लूलिया वंतूर के साथ कलर्स पर होस्ट करने वाले हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कैटरीना कैफ को भी मनाने की पुरज़ोर कोशिश की है कि एक धमाकेदार टीवी डेब्यू कर डालें।
देखिए टीवी पर क्या है आपके बॉलीवुड सितारों की कीमत -


Click it and Unblock the Notifications











