पहली बार वरुण धवन का खुलासा , हां, मैं सलमान खान और गोविंदा की तरह Video
वरुण धवन बॅालीवुड की उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने स्टारडम का मुकाम तेजी से हासिल कर लिया है। वरुण धवन के फैंस की लंबी फेहरिस्त के बारे में आप जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्सर वरुण पर ये इल्जाम लगाया गया है कि वह कई बार गोविंदा की तरह तो कभी सलमान की एक्टिंग की नकल करते हुए नजर आते हैं।
वरुण इन दोनों स्टार्स को कॅापी करते हैं। अरबाज खान के चैट शो पिंच पर वरुण ने आखिरकार इसका खुलासा कर दिया है कि वह किस स्टार को पर्दे पर कॅापी करते हैं।इस एपिसोड का टीजर रिलीज किया गया है।वरुण धवन से पूछा गया था कि उनसे से ज्यादा उनका वैक्स स्टैच्यू एक्सप्रेशन देता है।

इस पर वरुण जवाब देते हुए कहते हैं कि लोगों से मैंने कई बार सुना है कि वरुण कभी गोविंदा की तरह एक्टिंग करता है। कभी सलमान को कॅापी करता है। उसका खुद का कोई एक्सप्रेशन नहीं है। वह सलमान और गोविंदा बनने की कोशिश करता है। इस पर जवाब देते हुए वरुण ने कहा कि हां, मैं करता हूं। नीचे देखिए VIDEO
बहरहाल,चलिए वरुण के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें देखते हैं जो आपका दिन बना देगी।


Click it and Unblock the Notifications











