15 साल के वरुण धवन का ये वीडियो देखकर चौंक जायेंगे..तेजी से VIRAL
डेब्यू से पहले वरुण धवन का ये वीडियो देखकर आप हैरान हो जायेंगे।
वरुण धवन जल्द ही अपने पिता डेविड धवन की फिल्म जुड़वा 2 में नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले बड़े पर्दे पर डेब्यू करने से पहले वरुण कई साल पहले टीवी पर अपना पहला डेब्यू कर चुके हैं।
इस डेब्यू के पीछे भी उनके पिता डेविड धवन का हाथ था। जी हां। डेविड धवन ने जी टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो जीना इसी का नाम है में बतौर गेस्ट अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी।

इस शो को फारुख शेख होस्ट कर रहे थे। यह शो उन दिनों टीवी का सबसे बेहतरीन टॅाक शो हुआ करता था। इस शो में महज 15 साल की उम्र में वरुण ने टीवी पर डेब्यू किया।
सच मानिए अगर आप इसस वरुण को देखेंगे तो आपको यकीन ही नहीं होगा कि यह बॅालीवुड का सुपरहिट बद्री है। यह पहला मौका था जब वरुण धवन का पूरा परिवार एक साथ नजर आया था।
वरुण ने इस वीडियो में अपने पिता डेविड के बारे में कई ऐसी बाते कही हैं जो कि आपको एक परफेक्ट पिता और बेटे के रिश्ते की गवाही देता है।
बहरहाल,चलिए वरुण के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें देखते हैं जो आपका दिन बना देगी।


Click it and Unblock the Notifications











