ऐसी मस्ती कॉफी विद करण में कभी नहीं..ये तो झलक है..पिक्चर अभी बाकी है!
कॉफी विद करण में वरुण धवन और आलिया भट्ट एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। देखिए कॉफी का टीजर।
वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी हर किसी को पसंद आती है। दोनों हमेशा जब भी नजर आते हैं मस्ती करते ही नजर आते हैं। दोनों की अगली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी दोनों धूम मचाने को तैयार है। इस बार ये कॉफी विद करण में छा आने वाले हैं।
अगर आप कॉफी विद करण का इनका टीजर देखेंगे तो समझ जाएंगे कि अगले एपिसोड में कितनी मस्ती होने वाली है। आप इनकी मस्ती देखकर हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे। वरुण धवन और आलिया भट्ट पहले भी कॉफी विद करण में साथ में नजर आ चुके हैं और तब आलिया अपने बुरे जेनरल नॉलेज के लिए कॉफी पॉपुलर हुई थीं।

इस बार इन दोनों की मस्ती देखकर आप भी सोचेंगे कि टीजर में ये हाल है तो असल एपिसोड में क्या होगा। खासकर वरुण धवन तो पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं।करण जौहर के पूछने पर कि सिद्धार्थ के पास क्या है जो आपके नहीं इस सवाल पर वरुण जिस तरह से आलिया भट्ट को देखते हैं वो काफी मजेदार है।
वरुण कभी आलिया के गोद में बैठते तो कभी सोफा से गिरते नजर आ रहे हैं। आप भी इनका टीजर देखिए और अगले हफ्ते तक इस मस्ती के लिए तैयार रहिए। देखिए टीजर।


Click it and Unblock the Notifications











