..................... वरूण बडोला के पिता एक्टर विश्व मोहन बडोला का निधन | Varun Badola's father veteran actor Vishwa Mohan Badola dies at 84 - Hindi Filmibeat

वरूण बडोला के एक्टर पिता विश्व मोहन बडोला का निधन, स्वदेस - जॉली एलएलबी 2 जैसी फिल्मों में किया काम

थियेटर, टीवी और फिल्मों का जाना माना चेहरा एक्टर विश्व मोहन बडोला का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर उनके एक्टर बेटे वरूण बडोला ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी। विश्व मोहन बडोला, आखिरी बार तबू - मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म मिसिंग में दिखाई दिए थे।

वरूण बडोला के पिता विश्व मोहन बडोला 50 से ज़्यादा सालों से थियेटर जगत में सक्रिय रहे हैं और वो थियेटर की दुनिया का जाना माना चेहरा हैं। वहीं टीवी और फिल्मों में भी उनके सपोर्टिंग किरदार लोगों के ज़ेहन में बसे हुए हैं।

varun-badola-s-father-veteran-actor-vishwa-mohan-badola-dies-at-84

विश्व मोहन बडोला जहां एक तरफ, जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार के पिता की भूमिका में दिखाई दिए थे तो वहीं दूसरी तरफ स्वदेस में वो गांव के सरपंच की भूमिका में थे। वहीं टीवी पर भी वो अकसर ही सशक्त भूमिकाओं में दिखाई दिए।

उनके निधन के बाद वरूण बडोला ने अपने पिता की याद में एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X