..................... Valentine Week tv actress Dipika kakar and shoaib ibrahim love story is fascinating dipika islam - Hindi Filmibeat

Valentine Week: इस एक्ट्रेस को पहली शादी में मिली नफरत, दूसरी बार प्यार पाने के लिए बदल लिया धर्म

Dipika kakar and shoaib ibrahim love story

Valentine Week: जब भी टीवी इंडस्ट्री में खूबसूरत कपल की बात होती है तो दीपिका की प्रेम कहानी को जरूर याद किया जाता है। पहली शादी से हारी दीपिका को जब शोएब का प्यार मिला तो वो खिल उठीं और उन्होंने अपनी नई दुनिया बसा ली। दीपिका कक्कड़ टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना खूब नाम कमाया है। एक्ट्रेस दीपिका ने जब अपने को-एक्टर का हाथ थामा तो लोग बस देखते ही रह गए और हर तरफ इनके प्यार की ही चर्चा होने लगी। ये चर्चा इसलिए भी थी क्योंकि दीपिका और शोएब अलग-अलग धर्म से थे इसके अलावा दीपिका एक तलाकशुदा महिला भी थीं। लेकिन कहते हैं ना कि जब दूल्हा और दुल्हन राजी तो क्या करेगा काजी। दीपिका और शोएब ने समाज के तानों की परवाह ना करते हुए एक-दूजे का हाथ हमेशा लिए थाम लिया

दीपिका ने कबूला है इस्लाम
शोएब इब्राहिम को अपना पति बनाने के लिए दीपिका ने इस्लाम कबूला और पूरे रीति-रिवाज से निकाह किया। दीपिका की शादी शोएब के पैतृक गांव यूपी के मौदाहा में हुई थी। इस शादी में पूरे गांव के लोग शरीक हुए थे। हालांकि, शादी के शुरुआती दिनों में दीपिका ने यह बात सबसे छिपाकर रखी कि दीपिका ने इस्लाम कबूला है, लेकिन जब मामला बढ़ा तो उन्होंने खुद मीडिया में आकर सफाई दी कि उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया है और मैंने ये अपनी खुशी के लिए किया है और मैं बहुत खुश हूं। इस खबर के सामने आने के बाद दीपिका काफी ट्रोल भी हुई थीं लेकिन दीपिका को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा था बल्कि इस खुलासे के बाद दीपिका और शोएब का रिश्ता और भी मजबूत हो गया।

मां बनने वाली हैं दीपिका
आपको बता दें, शोएब से पहले दीपिका की शादी रौनक सैमसन से हुई थी जो कि एक पायलट थे। दीपिका अपनी पहली शादी में बहुत बुरे दौर से गुजर रही थीं और फिर उनकी जिंदगी में शोएब आए। दोनों ने पहले अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया लेकिन बाद में दोनों एक-दूजे के करीब आ गए।दीपिका ने भी समाज के हर बंधन को तोड़कर शोएब का हाथ थाम लिया और आज ये कपल अपनी खूबसूरत जिंदगी जी रहा है। दीपिका भले ही एक्टिंग की दुनिया से अभी दूर हों लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वो अपने फैंस के संग जुड़ी रहती हैं। यही नहीं दीपिका अभी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां भी बनने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X