Valentine Day: टीवी जगत इन हसीनाओं पर चढ़ा रोमांस का भूत, वैलेंटाइन डे पर शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

Valentine Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड ही क्या, टीवी जगत में एक्टर-एक्ट्रेस पर प्यार का बुखार चढ़ा है। कई सेलेब ने अपने पार्टनर्स के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और पूरा सोशल मीडिया इन्हीं के प्यार में सराबोर हो गया है। अनुपमा के तो लगभग सभी सितारों ने अपने पार्टनर्स पर जमकर प्यार लुटाया है। फिर वो चाहे अनुपमा यानी रुपाली गांगुली हो या फिर काव्या यानी मदालसा शर्मा। यही नहीं रोमांस दिखाने में तो 'अनुपमा' की भाभी भी पीछे नहीं हटीं उन्होंने भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ काफी खूबसूरत फोटो शेयर की है.
प्यार के मौसम में उमड़ रहा प्यार
वैलेंटाइन डे का मतलब है प्यार का त्योहार और जब प्यार की बात हो तो खुलकर प्यार का इजहार करना तो बनता ही है। टीवी जगत की कई हसीनाओं ने अपने पतियों और बॉयफ्रेंड के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। आज हम आपको इन्हीं की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं और जरा दिल थाम कर इन तस्वीरों को देखिएगा क्योंकि हो सकता है कि इन फोटोज को देखकर कहीं आपको भी ना प्यार हो जाए।

रुपाली गांगुली को पति पर आया प्यार
वेलैंटाइन डे के मौके पर 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने पति और बच्चे के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में तीनों एक हैप्पी फैमिली की तरह नजर आ रहे हैं।

मदालसा ने पति के साथ मनाया वैलेंटाइन
'अनुपमा' सीरियल की काव्या यानी मदालसा शर्मा ने भी अपने पति मिमोह चक्रवर्ती के साथ काफी प्यारी फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

अश्लेषा सावंत ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की फोटो
पिछले 20 साल से लिव-इन में रहने वाली 'अनुपमा' की जेठानी यानी अश्लेषा सावंत ने भी अपने बॉयफ्रेंड संदीप बसवाना के साथ खूबसूरत फोटो शेयर ही है।

ऐश्वर्या ने भी पति संग खूबसूरत फोटो की शेयर
'गुम है किसी के प्यार मे' की पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के साथ काफी कोजी फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों में कपल काफी खूबसूरत दिख रहा है।

भारती को आया पति पर प्यार
प्यार जताने के मामले में कॉमेडियन भारती भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अपने पति यानी हर्ष लिंबाचिया के साथ अपनी क्लोज फोटो शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications