Valentine Day- आलिया, दीपिका और रेखा टीवी स्टार्स की पहली पसंद
वैलेंटाइन डे का खुमार अपनी चरम सीमा पर है। जो सिंगल हैं वो अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं और जो पहले से ही कपल हैं वो प्लान कर रहे हैं कि कैसे अपने वैलेंटाइन को इस दिन हैरान करा जाए। ऐसा क्या गिफ्ट दिया जाए या ऐसा क्या किया जाए जिसे देखकर उनका पार्टनर उनसे और प्यार करने लगे। हमारे बॉलीवुड के साथ ही छोटे परदे के स्टार्स भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सभी अपने अपने तरीके से अपना वैलेंटाइन डे मनाने का प्लान कर रहे हैं। लेकिन खास बात ये है कि इन छोटे परदे के सितारों के दिलों में बी टाउन यानी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं को अपना वैलेंटाइन बनाने की भी ख्वाहिश पल रही हैं। कहते हैं ना कि हमारी ख्वाहिशों पर तो कोई रोक नहीं, भले हम उसे पा ना सकें लेकिन उनके बारे में सोच तो सकते हैं।
तो आइये ऐसे ही कुछ जाने माने सितारों से मिलते हैं जिनके दिल में ख्वाहिस है कि वो बॉलीवुड की इन खूबसूरत अदाकाराओं के साथ अपना वैलेंटाइन मना सके। क्या पता अगर इन अदाकाराओं को पता चल जाए तो वो वाकई इन सितारों के लिए ये दिन खास बना दें।


Click it and Unblock the Notifications











