करण सिंह ग्रोवर- बिपाशा की सुहागरात पर क्या बोल गए कपिल शर्मा- दूध नहीं प्रोटीन शेक पीते हैं

द कपिल शर्मा शो एक बार फिर चर्चा में छा गया है। इसकी वजह यह है कि कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने एक एपिसोड में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की सुहागरात पर ऐसा कमेंट किया है जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वैलेंटाइन डे वीक के मौके पर द कपिल शर्मा शो पर सबसे हाॅट कपल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु को बुलाया गया।

जहां पर दोनों के प्यार और मजाक में बात सुहागरात पर भी पहुंचा दी गई। कपिल शर्मा शो पर सवाल के जवाब में करण सिंह ग्रोवर शादी होने के बाद क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं इस पर बात करते हैं। बिपाशा बसु भी अपनी शादी को लेकर बताती हैं कि करण या फिर वो कौन सबसे अधिक लड़ाई करता है।

karan Singh grover,bipasha basu,

इस बीच चर्चा में आया वो सवाल जो कि अर्चना पूरन सिंह ने करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु से पूछा। अर्चना पूछती हैं कि आप दोनों के बीच वो कौन सा विषय होता है जिस पर कई बार लड़ाई होती है? इस पर करण सिंह ग्रोवर मजाक में जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं हर बार कई बार नई गलतियां हर दिन करता हूं। इसके बाद अर्चना और बिपाशा हंस पड़ते हैं।

बिपाशा बसु ने खोला शादी का राज

बिपाशा बसु ने खोला शादी का राज

इसके बाद बिपाशा बसु बताती हैं कि मैं जरा भी लड़ाई नहीं करती हूं। करण इस पर पत्नी बिपाशा का मजाक उड़ाते हुए बोलते हैं कि वो सिर्फ मुझ पर शाउट करती हैं। इस सबके बीच कपिल शर्मा अपनी बात को बीच में शामिल करते हुए कहते हैं कि 10 साल से आप लोग साथ हैं। कितने अच्छे लग रहे हैं अभी भी साथ।

सुहागरात में भी दूध की जगह प्रोटीन शेक पीकर सोते

सुहागरात में भी दूध की जगह प्रोटीन शेक पीकर सोते

कपिल फिर आगे कहते हैं कि ये वो लोग हैं जो कि अपनी सुहागरात में भी दूध की जगह प्रोटीन शेकपीकर सोते हैं। कपिल के मजाक का सिलसिला यहीं पर नहीं थमता है वह आगे करण से पूछते हैं कि आपको और कितने टैटूज चाहिए ताकि आपको फिर कपड़े पहनने की जरूरत न पड़े।

2016 में एक दूसरे के साथ शादी

2016 में एक दूसरे के साथ शादी

बिपाशा इस पर जवाब देते हुए बोलती हैं कि इन्हें कपड़ों का बहुत शौक है। कपड़ों के बिना रहना भी बहुत पसंद है। आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु बॅालीवुड के बोल्ड कपल में गिने जाते हैं। साल 2015 में दोनों ने एक साथ फिल्म अलोन में काम किया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी कर ली।

बिपाशा बसु फिल्मों से दूर फिटनेस पर फोकस

बिपाशा बसु फिल्मों से दूर फिटनेस पर फोकस

बीते साल बिपाशा बसु की प्रेग्नेंट होने की अफवाह भी सामने आयी थी जिस पर करण सिंह ग्रोवर ने कहा था कि यह एक नेचुरल प्रोसेस है। साथ ही बिपाशबसु लंबे समय से काम से दूर हैं। फिटनेस को लेकर बिपाशा इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X